राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 36 मौतें, जानिए इसके लक्षण और बचाव का तरीका

स्वाइन फ्लू के लक्षण कुछ अलग नहीं होते हैं. इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे सिरदर्द, शरीर में दर्द, खांसी-जुकाम, थकावट, बुखार और गले में दर्द की तरह होते हैं.

Published date india.com Updated: January 16, 2019 3:58 PM IST
Swine Flu

जयपुर: राजस्थान में स्वाइन फ्लू से पिछले 15 दिनों में 36 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मंगलवार को जैसलमेर में स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की मौत हो गई और परीक्षण में लिए गए 51 नमूने पॉजिटिव पाए गए. जहां जयपुर में स्वाइन फ्लू के 17 मामले पॉजिटिव पाए गए, वहीं जोधपुर में 13 मामले पॉजिटिव पाए गए. इस वर्ष कुल 905 नमूने पॉजिटिव पाए गए.

Black Grapes: देखने में काले, मिठास व सेहत में अच्‍छे हैं ये अंगूर, जानिए इसके फायदे

आखिर क्या है स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू एक श्वसन संक्रमण है जो इंफ्लूएंजा नामक वायरस की वजह से होता है. स्वाइन फ्लू फैलने का कारण एच1एन1 वायरस होता है जो पक्षियों और मनुष्यों से फैलने वाले फ्लू की तरह होता है. स्वाइन फ्लू के लक्षण कुछ अलग नहीं होते हैं. इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे सिरदर्द, शरीर में दर्द, खांसी-जुकाम, थकावट, बुखार और गले में दर्द की तरह होते हैं. इससे खुद को बचाने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरुरी होती हैं. इन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने से बचा सकते हैं. तो आइए आपको इन सावधानियों के बारे में बताते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Tips: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पेट की नाभि में डालें तेल, होंगे अनगिनत फायदे…

भीड़ वाली जगह में जाने से बचें

भीड़ वाली जगह पर जाने से स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें और अगर आप जा भी रहे हैं तो मास्क पहनकर रहें.

खांसते समय मुंह पर हाथ रखें

खांसने से दूसरे व्यक्ति में कीटाणु बहुत जल्दी ट्रांसफर हो जाते हैं. स्वाइन फ्लू बहुत जल्दी फैलने वाला फ्लू है. इसलिए अगर कोई खांस रहा हो तो या आप खांस रहे हैं तो अपने मुंह पर हाथ रख लें ताकि यह इंफेक्शन किसी और को ना फैले.

मास्क पहनकर रहें

बाहर जाने पर मास्क पहनकर रखें. क्योंकि धूल-मिट्टी के साथ आप स्वाइन फ्लू के वायरस के संपर्क में आ सकते हैं. इसके लिए अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें. अगर आपके पास मास्क नहीं है तो रुमाल को 2-3 तय करके मुंह और नाक को ढकें. इससे वायरस आपको प्रभावित नहीं करेगा.

Tips: सेक्स के बाद पेशाब करना क्यों है जरूरी? ना जाने पर होता है ये खतरा…

हाथ साफ रखें

स्वाइन फ्लू के इंफेक्शन से बचने के लिए किसी भी चीज को छूने के बाद हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें या हाथों को धो लें. इससे आपके हाथ साफ रहेंगे और वायरस के संपर्क में आने से बचेगें.

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें. स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने पर तेज बुखार, शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो डॉक्टर से परामर्श करें.

Tips: हेल्‍दी सेक्‍स लाइफ चाहते हैं तो इन चीजों को आज ही करें दुरुस्‍त…

क्या हैं इसके लक्षण

फ्लू के गंभीर होने पर व्यक्ति को लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ से फेफड़े प्रभावित होते हैं. जिससे रोगी निमोनिया का शिकार हो जाता है और उसका ब्लड प्रेशर कम होने लगता है. लेकिन यदि कफ, सांस लेने में दिक्कत व बुखार तीनों एक साथ हों तो तुरंत विशेषज्ञ को दिखाएं.

लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.