Menopause In Females: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसके दौरान महिलाओं में पीरियड्स की प्रक्रिया स्थायी रूप से बंद हो जाती है. यह आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है. मेनोपॉज से पहले की अवधि को प्रीमेनोपॉज स्टेज कहते हैं. इस दौरान, हार्मोनल परिवर्तन होने लगते हैं जिसके कारण कई शारीरिक और भावनात्मक बदलाव होते हैं. इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जो ये दर्शाता है कि महिला के जल्द ही मेनोपॉज होने वाला है. आइए जानते हैं इन खास लक्षणों के बारे में.
मेनोपॉज के शुरुआती लक्षण
प्रीमेनोपॉज के दौरान कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं जो मेनोपॉज का संकेत हो सकते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है.
1. अनियमित पीरियड्स
मेनोपॉज से पहले पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं. इस दौरान पीरियड्स अधिक या कम बार आ सकते हैं. इसके अलावा ब्लड फ्लो भी ज्यादा या कम हो सकता है.
2. हॉट फ्लैश
हॉट फ्लैश एक आम लक्षण है. इसमें चेहरे, गर्दन और ऊपरी शरीर में अचानक गर्मी महसूस होती है. इसके साथ ही पसीना आना, दिल की धड़कन बढ़ना और चक्कर आना भी हो सकता है.
3. योनि में सूखापन
मेनोपॉज के समय आपके शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण योनि में सूखापन और जलन हो सकती है. इससे संभोग के दौरान परेशानी हो सकती है.
4. मूड स्विंग
इस दौरान हार्मोनल परिवर्तन के कारण मूड में उतार-चढ़ाव, चिड़चिड़ापन, चिंता और अवसाद जैसी भावनाएं हो सकती हैं.
Add India.com as a Preferred Source
5. नींद में परेशानी
मेनोपॉज होने से पहले नींद न आना, या रात में बार-बार जागना भी एक लक्षण हो सकता है.
मेनोपॉज के समय क्या करें?
अच्छी और स्वस्थ जीवनशैली: नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद महिलाओं को इन दिनों के लिए काफी मदद कर सकते हैं. इनको अपने जीवन में करने से मेनोपॉज के इन लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है.
घरेलू उपचार: इन दिनों में महिलाओं को घरेलू उपचार करने चाहिए. जैसे मेथी का पानी पीना आदि. इससे इस दौरान होने वाली परेशानियों से लड़ने में मदद मिलेगी.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.