
Digpal Singh
साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PGDM करने के बाद दो वर्ष तक कई अखबारों के लिए फ्रीलांसर के तौर पर काम किया. साल 2008 में लाइवहिंदुस्तान (HT Media) ... और पढ़ें
Kasturi Manjal: कस्तूरी मंजल कुछ और नहीं बल्की आपके किचन में रखी हुई हल्दी है. हल्दी हमारे जीवन के कितने लम्हों से जुड़ी है. आज हल्दी हाथ और हल्दी की रस्म की बात नहीं बल्कि हल्दी के गुणों की बात करेंगे. आयुर्वेद में हल्दी को बहुत ही गुणकारी बताया गया है. माना जाता है कि इसी पीली जड़ी में कई मेडिसिनल गुण होते हैं. हल्दी शरीर में एनर्जी को बूस्ट करती है, गैस दूर करने में मदद करती है, किटाणुओं से मुक्ति दिलाती है. पाचन शक्ति को सुधारने के लिए भी हल्दी जानी जाती है. इसके अलावा हल्दी के गुण महिलाओं में माहवारी में सुधार के साथ ही गॉल ब्लैडर के स्टोन को हटाने में मददगार होती है और आर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा भी दिलाती है. हल्दी का वैज्ञानिक नाम कर्कुरा अरोमाटिका है और हिंदी में इसे कस्तूरी मंजल भी कहते हैं.
हल्दी को परंपरिक आयुर्वेदिक इलाज में उसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों की वजह से सदियों से इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा यह भारतीय भोजन और संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. हल्दी खाने में कड़वी होती है और इसकी महक भी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है. हल्दी में पाया जाने वाला प्रमुख कैमिकल करक्यूमिन अपने फाइटो इंग्रेडिएंट्स के लिए जाना जाता है. करक्यूमिन के कारण ही हल्दी को उसका पीला रंग मिलता है और यह विशेषतौर पर जोड़ों के लिए बहुत ही उपयोगी होती है. इसके अलावा हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इसे और भी लाभदायक बनाते हैं. हल्दी के गुण इतने खास हैं कि इसे जादुई जड़ी भी कहा जाता है.
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया, हल्दी बहुत ही गुणकारी है और यह कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है. आइए जानते हैं हल्दी के ऐसे गुण, जो आपको इसकी अहमियत बताएंगे और कई तरह की समस्याओं से निजात भी दिला सकते हैं.


(डिस्क्लेमर- यहां बताए गए लाभ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित हैं. आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. आर्टिकल में दी गई जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है. इंडिया.कॉम इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.