Inflammation Treatment: सूजन की समस्या को दूर करे हल्दी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

Inflammation Treatment: घर की रसोई में हल्दी जरूर मौजूद होती है. ऐसे में बता दें कि हल्दी के उपयोग से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. शरीर की सूजन को दूर करने में हल्दी उपयोगी है. ऐसे में जानते हैं सूजन को दूर करने में हल्दी का कैसे करें इस्तेमाल करें...

Published date india.com Published: February 23, 2022 6:00 AM IST
Inflammation Treatment: सूजन की समस्या को दूर करे हल्दी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

Inflammation Treatment: हर घर की रसोई में हल्दी (turmeric) मसाले के रूप में मौजूद होती है. कभी इसका इस्तेमाल सब्जी में रंग डालने के लिए किया जाता है तो कभी घाव को भरने में हल्दी का उपयोग (turmeric for inflammation) किया जाता है. हल्दी के अंदर कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं. लेकिन आपको बता दें कि हल्दी का इस्तेमाल (Turmeric Benefits) सूजन को दूर करने में भी उपयोगी है. जी आज हम जानेंगे कि सूजन को दूर करने में हल्दी का कैसे (Turmeric Uses) इस्तेमाल किया जा सकता है. पढ़ते हैं आगे…

सूजन पर हल्दी का इस्तेमाल

  1. अगर आप सूजन को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप हल्दी पाउडर में पानी की कुछ बूंदे मिलाएं और एक लेप तैयार करें और उस लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से सूजन ठीक हो सकती है.
  2. अगर आप सूजन को दूर करना चाहते हैं ऐसे में आप हल्दी की चाय का सेवन करके भी समस्या को दूर कर सकते हैं. हल्दी की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी को उबालना होगा और उसमें चुटकी भर हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलानी होगी. अब 15 मिनट तक उबाल लेने के बाद उसे छानकर पीना होगा. ऐसा करने से सूजन दूर हो सकती है.
  3. हल्दी का दूध भी सूजन को दूर करने में उपयोगी है. ऐसे में आप रात को सोने से पहले गर्म हल्दी वाला दूध पीकर सोएं. ऐसा करने की से न केवल सूजन को दूर किया जा सकता है बल्कि सूजन के कारण होने वाला दर्द भी दूर हो सकता है. बता दें कि हल्दी वाले दूध का सेवन करने से नींद भी गहरी आ सकती हैं.

नोट – सूजन को दूर करने के लिए हल्दी बेहद उपयोगी है. लेकिन यदि हल्दी से सूजन दूर न हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.