Up Board Topper Prachi Nigam Trolled : हाल ही में यूपी बोर्ड के नतीजे आए हैं, जिसमें यूपी के सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने 10वीं में टॉप किया है. प्राची ने 98.50% नंबर हासिल किए हैं. टॉप करने के बाद प्राची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्राची को ट्रोल करने की वजह क्या है? दरअसल में प्राची की एक तस्वीर में उनके चेहरे पर मूंछे नजर आ रही हैं, जिसके बाद लोगों ने उनकी काबिलियत को छोड़ उनकी मूंछों पर कमेंट करने शुरू कर दिए. हालांकि लोगों को ये समझने की जरूरत है कि इसके पीछे कुछ मेडिकल प्रॉब्लम हो सकती हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे.
महिलाओं के चेहरे पर बाल निकलने के हो सकते हैं ये कारण-
एण्ड्रोजन का हाई लेवल-
एण्ड्रोजन एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुषों में पाया जाता है, लेकिन महिलाओं में भी इसकी कम मात्रा होती है. कई बार महिलाओं के चेहरे पर मूंछे या दाढ़ी आने लगती है, जिसके पीछे ये एण्ड्रोजन जिम्मेदार हो सकता है. महिलाओं में इसके बढ़ते लेवल के चलते ऐसा हो सकता है. ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए.
कुशिंग्स सिंड्रोम :
कुशिंग्स सिंड्रोम एक मेडिकल समस्या है. इसके चलते महिलाओं के एड्रिनल ग्लैंड में समस्या होने लगती है, जिसके चलते शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन सामान्य से अधिक बढ़ने लगता है. हालांकि कोर्टिसोल, स्ट्रेस से जुड़ा होता है, जब एड्रिनल ग्लैंड में परेशानी आने लगती है तो महिलाओं के चेहरे पर बाल आने लगते हैं. कई मामलों में यह भी देखा गया है कि महिलाओं के चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल उग आते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
पीसीओएस (PCOS) :
PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के बारे में लगभग हर किसी ने सुना होगा. इलके चलते भी महिलाओं को चेहरे पर बाल आने की समस्या होने लगती है. पीसीओएस होने पर महिलाओं की ओवरी में सूजन आ जाती है, जिसके चलते वूमेंस हार्मोन का संतुलन गड़बड़ाने लगता है. जो महिलाएं पीसीओएस से पीड़ित होती हैं, उन्हें कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है.
हाइपरट्राइकोसिस :
ये भी एक तरह की मेडिकल कंडीशन है, जो महिलाओं और पुरुष दोनों को हो सकती है. इसको वेयरवुल्फ सिंड्रोम भी कहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह परेशानी अपने आप में कोई बीमारी न होकर किसी अन्य बीमारी के चलते होती है जैसे हाइपोथायराइडिज्म या HIV. साथ ही साथ कुछ दवाओं के सेवन से भी यह समस्या आ सकती है.
एंजाइम्स की कमी:
महिलाओं के चेहरे पर बाल आने का कारण एंजाइम्स की कमी भी हो सकती है. जब महिलाओं में एंजाइम की कमी होती है, तो इससे उनके शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने लगता है. इसके चलते चेहरे पर बाल आने लगते हैं.
जेनेटिक कारण:
कई बार बिना किसी बीमारी या परेशानी के भी महिलाओं के चेहरे पर बाल आने लगते हैं, इसके पीछे जेनेटिक कारण हो सकते हैं. अगर आपके घर में पहले किसी ये समस्या रही है तो आपको भी ये परेशानी हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.