
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
खून निकालने से वजन कम होता है या नहीं, यह एक ऐसा सवाल है जो कई लोगों के मन में उठता है. हाल ही में, विनेश फोगाट के प्रयास के बारे में सुना गया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए खून निकालने का तरीका अपनाया, लेकिन क्या असल में इससे वजन कम होता है आइए डॉ. मीत कुमार (डायरेक्टर और एच ओ डी, हेमाटो- ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट , मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं.
डॉ. मीत कुमार ने बताया कि खून निकालने की प्रक्रिया को फ्लेबोटोमी (Phlebotomy) कहा जाता है. इस प्रक्रिया में एक निश्चित मात्रा में खून को शरीर से बाहर निकाला जाता है. यह प्रक्रिया आमतौर पर रक्तदान के समय होती है, जहां व्यक्ति एक यूनिट (लगभग 450 मिलीलीटर) खून दान करता है.
वजन कम करने का कांसेप्ट –
डॉ. मीत कुमार ने बताया कि कई लोगों का मानना है कि खून निकालने से वजन कम होता है. इसका कारण यह है कि खून का वजन भी शरीर के वजन में शामिल होता है. जब खून निकाला जाता है, तो टेम्पररी रूप से वजन कम हो जाता है, लेकिन यह खून की कमी परमानेंट नहीं होती. खून निकालने के बाद शरीर में पानी और खाने के माध्यम से खून की मात्रा वापस बन जाती है, जिससे वजन फिर से बढ़ जाता है. वजन कम करने के लिए खून निकालना उचित नहीं है. खून निकालने से शरीर में कमजोरी आ सकती है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
विनेश फोगाट का प्रयास-
विनेश फोगाट, जो एक प्रसिद्ध भारतीय पहलवान हैं, ने अपने वजन कम करने के प्रयास में खून निकालने का तरीका अपनाया. यह तरीका असफल रहा और उन्हें वह परिणाम नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी. यह दिखाता है कि खून निकालने से वजन कम करना एक मिथक है और इसका कोई लाभ नहीं है.
स्वस्थ तरीके से वजन कम करना-
वजन कम करने के लिए स्वस्थ और प्रभावी तरीके अपनाने चाहिए. नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से ही वजन कम किया जा सकता है. वजन कम करने के लिए कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल करना, प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार लेना और रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करना ज़रूरी होता है.
खून निकालने से वजन कम करने का तरीका न केवल अस्वस्थ है. यह तरीका विनेश फोगाट के प्रयास में भी असफल साबित हुआ. इसलिए, वजन कम करने के लिए हमेशा स्वस्थ और नेचुरल तरीकों का ही सहारा लेना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.