कैसे पहचानें शरीर में हो गई है Vitamin B12 की कमी? ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर के पास भागें

विटामिन B12 की कमी एक साइलेंट लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो आपके ऊर्जा स्तर, मूड और नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान दें.

Published date india.com Published: December 6, 2025 3:44 PM IST
कैसे पहचानें शरीर में हो गई है Vitamin B12 की कमी? ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर के पास भागें

प्रोटीन की तरह ही शरीर के लिए सभी विटामिन्स जरूरी है. इन्हीं में से एक है विटामिन B12.आज के समय में हम में से कई लोग विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे हैं. खासकर शाकाहारी लोगों, बुजुर्गों और डाइजेस्टिव समस्याओं वाले लोगों में ये समस्या ज्यादा देखी जा रही है. विटामिन B12 को कोबालामिन भी कहा जाता है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. विटामिन B12 की कमी होने पर हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनपर हमें समय रहते ध्यान देना चाहिए.

विटामिन B12 की कमी के लक्षण-

  • कई दिनों तक थकान और कमजोरी बने रहना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन होना
  • भूलने की परेशानी होना
  • बिना वजह के सांस फूलना या चक्कर आना
  • मूड स्विंग होना
  • चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन महसूस करना
  • मुंह में लगातार छाले होने की समस्या
  • भूख कम लगना
  • बिना कारण वजन कम होना

अगर आपको ऊपर बताए गए संकेत लगातार मसूस हो रहे हैं तो तुरंत B12 की जांच करवाएं

विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन-

अंडे –

अंडे विटामिन B12 का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, खासकर अंडे की जर्दी में विटामिन B12 अच्छी मात्रा में होती है. ऐसे में रोजाना 1 या 2 अंडे खाएं. आप इसके लिए उबले हुए, scrambled या ऑमलेट सभी तरीके अंडे को खा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डेयरी प्रोडक्ट-

हम में से कई लोग डेयरी प्रोडक्ट खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध, दही और पनीर B12 के बेहतरीन स्रोत हैं. सिर्फ 1 गिलास दूध से आप रोजाना B12 की जरूरत को लगभग 18% तक पूरा कर सकते हैं. इसके लिए रात में रोजाना 1 गिलास गर्म दूध पिएं या दिन में एक कटोरी दही लें.

मछली और सीफूड –

अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो डाइट में सैल्मन, सार्डिन, ट्यूना और मैकेरल जैसी मछलियों को शामिल कर सकते हैं, ये विटामिन B12 का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं. हफ्ते में दो बार ग्रिल्ड या बेक्ड फिश का सेवन करें.

फोर्टिफाइड फूड्स –

शाकाहारी और वेगन लोगों के लिए फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल, सोया मिल्क और बादाम दूध विटामिन B12 के बहुत अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.