कैल्शियम डिफिशिएंसी महिलाओं में ज्यादा क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान

आजकल महिलाओं में कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है, इसके पीछे क्या कारण हैं, आइए डॉक्टर से जानते हैं.

Published date india.com Published: September 6, 2025 7:30 AM IST
कैल्शियम डिफिशिएंसी महिलाओं में ज्यादा क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान

Calcium Deficiency In Women: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ घर का भी ख्याल रखना पड़ता है. ऐसे में वो खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं और कुछ समस्याएं होने लगती हैं. अक्सर महिलाओं में कैल्शियम की कमी देखी जाती है. कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, ये न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि दिल की धड़कन और नसों के कामकाज के लिए भी अच्छा माना जाता है. ऐसे में आज हम डॉ. मनीषा अरोड़ा (निदेशक एवं यूनिट प्रमुख – प्रसूति एवं स्त्री रोग, मैक्स अस्पताल, गुरुग्राम) से जानेंगे कि आखिर महिलाओं को कैल्शियम की कमी क्यों होने लगती है.

डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताएं महिलाओं में कैल्शियम की कमी के मुख्य कारण-

  • 1. हार्मोनल बदलाव – पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, स्तनपान और मेनोपॉज़ के समय शरीर को ज़्यादा कैल्शियम की ज़रूरत होती है
  • 2. गर्भावस्था और स्तनपान – बच्चे की हड्डियों के विकास और दूध बनाने में कैल्शियम का अधिक उपयोग होता है
  • 3. मेनोपॉज़ के बाद – एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने से हड्डियों से कैल्शियम का नुकसान तेज़ हो जाता है
  • 4. खानपान की कमी – दूध, दही, पनीर, हरी सब्ज़ियाँ या कैल्शियम-समृद्ध आहार कम लेने से
  • 5. विटामिन D की कमी – धूप न लेने से कैल्शियम शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता
  • 6. लाइफ़स्टाइल फैक्टर – ज्यादा कैफीन, शराब, धूम्रपान और शारीरिक गतिविधि की कमी
  • 7. कुछ बीमारियां/दवाइयां – थायरॉइड, किडनी की बीमारी या स्टेरॉयड जैसी दवाइयां कैल्शियम घटा सकती हैं.

प्रिवेंशन-

  • -कैल्शियम से भरपूर आहार
  • – दूध, दही, पनीर
  • – हरी पत्तेदार सब्ज़ियां (पालक, मेथी, सरसों)
  • – तिल, बादाम, अंजीर
  • – दालें और राजमा
  • – मछली (सार्डिन, सैल्मन)
  • विटामिन D का ध्यान रखें-
  • – रोज़ाना 15–20 मिनट धूप लें
  • – विटामिन D युक्त आहार (अंडा, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध/अनाज)
  • – लाइफ़स्टाइल सुधारें
  • – रोज एक्सरसाइज करे जैसे वॉकिंग, योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
  • – धूम्रपान और शराब से परहेज़
  • – संतुलित आहार और पर्याप्त नींद
  • -ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम और विटामिन D सप्लीमेंट लें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.