By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
क्या होता है PCOS? जानें महिलाओं में इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं को प्रभावित करती है. इसके लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, अतिरिक्त बाल, मुंहासे और वजन बढ़ना शामिल हैं.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) महिलाओं में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जो महिलाओं को इफेक्ट करती है. ऐसे में इसके लक्षण और कारण को जानकर आप इसे बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं.
PCOS के आम लक्षण
- अनियमित या भारी पीरियड्स
- पीरियड्स का मिस होना
- चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल
- मुंहासे और ऑयली स्किन
- वजन बढ़ना और घटाना मुश्किल
- बालों का पतला होना या झड़ना
- स्किन पर डार्क पैच आदि.
PCOS के कारण
– हार्मोनल असंतुलन: ज्यादा एंड्रोजन हार्मोन ओव्यूलेशन को इफेक्ट करता है.
– इंसुलिन रेजिस्टेंस: हाई इंसुलिन लेवल एंड्रोजन को बढ़ाते हैं.
– जेनेटिक फैक्टर: परिवार में किसी महिला का PCOS से ग्रस्त होना.
– इंफ्लेमेशन: कम ग्रेड की सूजन भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है.
PCOS के रिस्क फैक्टर
– डायबिटीज का खतरा: इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण
– हार्ट डिजीज: कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं
– एंडोमेट्रियल कैंसर: अनियमित पीरियड्स की वजह से
– स्लीप एप्निया: नींद की समस्या
– डिप्रेशन और एंग्जायटी: हार्मोनल असंतुलन के कारण
– फर्टिलिटी चैलेंज: प्रेग्नेंसी में समस्याएं
PCOS को मैनेज करने के आसान तरीके
हेल्दी चीजों का सेवन
- फूड क्वालिटी पर ध्यान दें, कैलोरी पर नहीं.
- साबुत अनाज का सेवन करें,अनप्रोसेस्ड चीजें लें.
- प्रोटीन शामिल करें, हर मील में प्रोटीन होना चाहिए.
- शुगर और जूस से बचें. ये इंसुलिन लेवल को इफेक्ट करता हैं.
- घी, ऑलिव ऑयल, और नट्स खाएं. इनमें अच्छे फैट होते हैं.
- फैटी फिश का सेवन करें. यह शरीर के लिए लाभदायक होता है.
रेगूलर एक्सरसाइज
- सुबह की धूप लें और वॉक करें. यह आपके मूड को बेहतर बनाता है.
- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट फायदेमंद होता है.
- खाने के बाद थोड़ी देर घूमना चाहिए. इससे पाचन बेहतर होता है.
डॉक्टर से सलाह लें
- लक्षणों की गंभीरता महसूस होने पर बिना हिचकिचाहट के डॉक्टर से संपर्क करें
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें