सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने से हो गया था स्पाइनल फ्लूइड लीक, डॉक्टर से जानें ये कितना खतरनाक

हाल ही में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर में घुसकर एक चोर ने उनपर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते उन्हें स्पाइनल फ्लूइड लीक की समस्या हो गई थी. आइए डॉक्टर से इसके बारे में जानते हैं.

Published date india.com Published: January 25, 2025 8:22 AM IST
सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसने से हो गया था स्पाइनल फ्लूइड लीक, डॉक्टर से जानें ये कितना खतरनाक

हाल ही में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर में घुसकर एक चोर ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था, चोर ने सैफ अली खान पर कई बार चाकूओं से वार किया था, जिसके कारण एक चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी में जाकर टूट गया था. हमले से सैफ अली खान का स्पाइनल फ्लूइड (Spinal Fluid) लीक हो रहा था. डॉक्टर्स की मानें तो इसके चलते सैफ अली खान की जान तक जा सकती है या फिर वो कोमा में जा सकते थे. आइए डॉ अरुण भनोट ( डायरेक्टर – स्पाइन सर्जरी, सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं Spinal Fluid) लीक क्या होता है.

अरुण भनोट ने बताया कि स्पाइनल फ्लूइड, जिसे सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) भी कहते हैं, दिमाग और रीढ़ की हड्डी के अंदर चलने वाला एक स्पेशल लिक्विड है. यह हमारे ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा करता है, झटकों को कम करता है और उन्हें पोषण पहुंचाने का काम करता है। जब यह लिक्विड अपनी झिल्ली से बाहर लीक होने लगता है, तो इसे स्पाइनल फ्लूइड लीक कहा जाता है.

स्पाइनल फ्लूइड लीक क्यों होता है?

स्पाइनल फ्लूइड लीक तब होता है जब रीढ़ की हड्डी के अंदर मौजूद स्पाईनल कार्ड के आसपास की झिल्ली में क्रेक हो जाता है.

  •  सर्जरी: रीढ़ की हड्डी या दिमाग से जुड़ी किसी सर्जरी के बाद कभी कभी मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है.
  •  चोट: किसी दुर्घटना या झटके से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ सकता है.
  • हथियार से हमला: किसी तेज धारदार हथियार से पीठ पर हमला होने से
  • स्पाइनल टैप: मेडिकल जांच के दौरान रीढ़ से फ्लूइड निकालने के बाद कभी-कभी लीक हो सकता है.
  • जन्मजात समस्या: कुछ लोगों में यह समस्या जन्म से हो सकती है.

लक्षण

सिरदर्द: खासतौर पर लेटने पर सिरदर्द कम होना और खड़े होने पर बढ़ जाना.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जी मिचलाना: लगातार उल्टी जैसा महसूस होना.

कानो में प्रेशर : कानों में घंटी बजने या भारीपन लगना.

आंखों में समस्या: धुंधला दिखना.

 गर्दन और कंधों में दर्द: रीढ़ के आसपास काफी दर्द रहना .

– स्पाइनल फ्लूइड लीक गंभीर स्थिति हो सकती है. अगर इसे समय पर इलाज न मिले तो मेनिनजाइटिस (स्पाइन या ब्रेन में इंफ़ेक्शन), लगातार सिरदर्द और कमजोरी, रीढ़ की हड्डी या दिमाग पर दबाव बढ़ना, यह सब हो सकता है.

प्रिवेंशन-

स्पाइनल फ्लूइड लीक का इलाज स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है, परंतु जैसे ही इसका आभास हो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. मामूली मामलों में आराम, ज्यादा पानी पीना और कैफीन का सेवन मदद कर सकता है. गंभीर मामलों में डॉक्टर सर्जरी से इसे ठीक करते हैं.

स्पाइनल फ्लूइड लीक को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, अगर लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें. सही समय पर इलाज से इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.