क्या है कोलन कैंसर ? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

आमतौर पर कोलन कैंसर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सबसे अधिक होता है.

Published date india.com Published: July 30, 2023 9:31 AM IST
क्या है कोलन कैंसर ? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

देश में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. कैंसर के कई प्रकार होते हैं, इनमें कुछ बेहद घातक होते हैं. दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर ही है. कोलोरेक्टल कैंसर भी कैंसर का रूप है इसे कोलन कैंसर कहते हैं. आमतौर पर, कोलन कैंसर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सबसे अधिक होता है. आइए इसके बारे में डॉक्टर अर्चित पंडित से जानते हैं.

सनर इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम के डायरेक्टर एंड एच. ओ. डी., सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डॉक्टर अर्चित पंडित ने बताया कि कोलन कैंसर दरअसल बड़ी आंत का कैंसर है, यह मानव शरीर का वह हिस्सा है जहां से मल शरीर से बाहर निकलता है. ऐसे में यदि कोलन कैंसर के लक्षणों की बात करें तो कुछ इस प्रकार के लक्षण देखने को मिलेंगे.

-लाल या काला मल आना
-सॉलिड खाने के बजाय द्रव युक्त भोजन का चुनाव करना, जो कि इस बात का संकेत है कि बड़ी आंत में विकसित हुआ ट्यूमर रुकावट पैदा कर रहा है
-पेट फूलना, या पेट में पानी भरना
-भूख न लगना
-अचानक वजन घटना

कोलोन कैंसर के कारण-

कोलोन कैंसर को कैंसर ऑफ़ द वेस्ट कहा जाता है क्योंकि इसकी सबसे ज्यादा तादात वहीं देखने को मिलती है. इसका कारण है अत्याधिक नॉन-वेज का सेवन, लेकिन बीते कुछ दशकों में यह भारत में भी देखने को मिल रहा है इसका कारण है खान-पान में लापरवाही, खाने में अत्यधिक जंक गुड, फास्ट फ़ूड, आदि. इसके साथ ही अस्वस्थ जीवनशैली भी इसका कारण है, और इसमें आता है मोटापा, जिसकी समस्या आजकल वयस्कों से लेकर बच्चों तक में देखने को मिल रही है, जो कि बहुत ही चिंताजनक है.

याद रखें कोलोन कैंसर का संबंध विशेष रूप से खान-पान से है, और उसमें भी रेड मीट का अत्यधिक सेवन जोखिम भरा हो सकता है. यानी कि ऐसे में कोलोन कैंसर से बचाव संभव है और स्वस्थ जीवन शैली, नियमित जांच व खान-पान की मदद से इससे बचा जा सकता है.

कोलोन कैंसर की जांच व इलाज:

जांच के लिए काला मल, या खून वाला मल जैसे लक्षणों के आधार पर डॉक्टर मरीज़ का स्टूल फॉर ऑकल्ट ब्लड टेस्ट कर सकते हैं (इस जांच से एक सप्ताह पहले तक मीट का सेवन बंद करने की सलाह दी जाती है), इसके अलावा कोलोन कैंसर की पुष्टि होने पर पेट सीटी, एमआरआई आदि की सलाह दी जाती है. साथ ही जिन परिवारों में कोलोन कैंसर की फैमिली हिस्ट्री को उन्हें ये सभी जांच करवानी चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इलाज की यदि बात करें तो व्यक्ति के कोलोन कैंसर की स्टेज के अनुसार उसका इलाज किया जाता है. यहाँ यह याद रखें स्टेज-4 कोलोन कैंसर का भी इलाज संभव है, जिसमें रोगी की स्थिति के अनुसार कीमोथेरेपी, सर्जरी आदि शामिल होस सकते हैं. किसी भी लक्षण को नज़रंदाज़ न करते हुए जल्द से जल्द जांच व इलाज करवाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.