डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? इन लक्षणों को गलती से भी न करें नजरअंदाज, समय रहते करें बचाव
Dengue vs Viral Fever: बारिश का मौसम आते ही डेंगू और वायरल फीवर जैसी दिक्कतें आने शुरू हो जाती है. आइए आपको बताते हैं इन दोनों में आखिर क्या अंतर है?
Dengue vs Viral Fever: बारिश का मौसम आते ही अपने साथ-साथ कई सारी बीमारियों और दिक्कतों को साथ में ले आता है. बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक तो लेकर आता ही बल्कि इसी मौसम में डेंगू और वायरल फीवर जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता जाता है, जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको काफी ज्यादा नुकसानदायी भी बना सकता है और ये कभी-कभी बीमारी गंभीर का संकेत भी देता है, जिसको आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यही वजह है कि डेंगू और वायरल फीवर के बीच का अंतर समझना भी लोगों को काफी ज्यादा जरूरी है. सही समय पर पहचान और इलाज अगर हो जाता है, तो आप इससे काफी ज्यादा हद तक बढ़ सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.
डेंगू और वायरल फीवर में क्या अंतर है?
आपको बता दें बरसात के मौसम में कई सारी बीमारियों तेजी से फैलती है और कई लोग इसको नजरअंदाज भी कर देते हैं. डेंगू और वायरल फीवर दोनों में ही आपको बुखार आता है, लेकिन दोनों के कारण, लक्षण और इलाज काफी ज्यादा अलग-अलग होते हैं और इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है. वायरल फीवर कई तरह के वायरस के कारण हो सकता है और यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क, छींक, खांसी या दूषित वातावरण के कारण काफी ज्यादा फैलना शुरू हो जाता है.
डेंगू के लक्षण
अगर हम आपको डेंगू के लक्षण के बारे में बताते हैं, तो आपको बता दें- तेज बुखार, सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, मतली और उल्टी, प्लेटलेट्स की संख्या कम होना, कमजोरी और अत्यधिक थकान.
वायरल फीवर के लक्षण
वायरल फीवर के लक्षण की बात करें तो, बुखार, गले में खराश, नाक बहना, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना ये सभी लक्षण वायरल की हैं.
डेंगू और वायरल फीवर से बचाव कैसे करें?
पर्याप्त पानी पिएं
संतुलित आहार लें
बिना सलाह दवा न लें
साफ-सफाई रखें
मच्छरों से बचाव करें
डिस्क्लेमर: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें