आमतौर पर लोग हार्ट रेट और पल्स रेट को एक ही समझते हैं. असल में ये दोनों चीजें काफी अलग हैं. साथ ही इन दोनों का हमारे शरीर पर होने वाला प्रभाव काफी अलग होता है. हार्ट रेट को जानकर आप अपने दिल के स्वास्थ्य का पता लगा सकते हैं. वहीं पल्स रेट आपकी धमनियों की धड़कन को कहते हैं. हार्ट रेट और पल्स रेट दोनों ही शरीर के बारे में बहुत कुछ बताते हैं, मगर इनका रोल एक-दूसरे से काफी अलग होता है. आइए जानते हैं इनके बीच के इस खास फर्क के बारे में.
हार्ट रेट-
हार्ट रेट दिल के धड़कने को कहा जाता है. 1 मिनट में आपका दिल कितनी बार धड़का, इससे आपकी हार्ट रेट के बारे में पता लगाया जा सकता है. बता दें, हार्ट रेट स्थिति के हिसाब से बदलती रहती है. जैसे कि अगर आप कोई भागदौड़ भरा काम कर रहे हैं- एक्सरसाइज तो आपका हार्ट रेट बढ़ जाएगा. वहीं अगर आप आराम कर रहे हैं तो आपका हार्ट रेट स्लो हो जाएगा. इस तरह परिस्थिति के अनुसार हार्ट रेट घटता-बढ़ता रहता है.
पल्स रेट-
पल्स रेट आपकी धमनियों में होने वाले प्रवाह के दौरान मापा जाता है. पल्स रेट के जरिए ही हार्ट की स्वास्थ्य का पता लगाया जाता है. अगर आपकी धमनियों में ब्लड का फ्लो अच्छा है तो आपके हार्ट हेल्थ अच्छी होने का संकेत है. पल्स रेट आपकी धमनियों में महसूस होने वाली धड़कन की दर है. पल्स रेट को कलाई, गले की नसों से मापा जा सकता है. इसमें आपके धमनियों में ब्लड फ्लों के कारण नसें सिकुड़ती और फैलती हैं. इस क्रिया को पल्स रेट कहते हैं.
कितना होता है सामान्य लोगों में नार्मल रेट-
मेडिकल साइंस के अनुसार 18-30 उम्र तक के लोगों में हार्ट रेट 80.2 BPM, 30-50 उम्र के लोगों में 75.3-78.5 BPM तक, 50-70 उम्र के लोगों में 73.0-73.9 BPM तक हार्ट रेट पाया जाता है. बता दें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा हार्ट रेट होती है. वहीं छोटे बच्चों में 70-120 BPM के बीच हार्ट रेट हो सकती है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.