By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सहरी हो या इफ्तार, रमजान में होना चाहिए ऐसा खानपान...
जो लोग रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हैं, उनके लिए पोषक आहार के साथ दिन की शुरुआत करना बेहतर होता है.
नई दिल्ली: जो लोग रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हैं, उनके लिए पोषक आहार के साथ दिन की शुरुआत करना बेहतर होता है. ताकि उनका शरीर दिनभर तृप्त महसूस करे और वे ऊर्जावान बने रहें. पोषण विशेषज्ञ उमंग अग्रवाल ने इस संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं. जानें रोजे में कैसा हो आपका दिन भर का शेड्यूल-
सहरी
– तड़के खाए जाने वाली सहरी को कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यह मुख्य भोजन होता है, जिस पर पूरा दिन शरीर निर्भर रहता है.
– रात में बादाम भिगोएं. उसी से दिन की शुरुआत करें. फिर फलों के साथ जूस या दूध का सेवन करें.
– उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर/चिकन/अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें.
– ओट्स या मल्टीग्रेन आटे से बने स्टफ परांठे के साथ नॉन-स्टिक पैन पर बने पनीर या अंडे की भुरजी खाएं, जिससे दिनभर शरीर को ऊर्जा मिले.

इफ्तार
– शाम के समय नमक और चीनी डालकर एक गिलास नींबू पानी से रोजा खोलें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
– खजूर परंपरागत रूप से और स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये ऊर्जा स्रोत और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.
– मधुमेह रोगियों को खजूर के सेवन से बचना चाहिए. नियमित दूध के बजाय सोया मिल्क का सेवन कर सकते हैं.
– थोड़े अंतराल के बाद उचित रूप से आहार का सवेन करें. जिसमें ब्राउन राइस या उच्च फाइबर युक्त रोटी, ढेर सारा वेजिटेबल सलाद, लीन मीट, मछली या अंडा शामिल हो.
(एजेंसी से इनपुट)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें