डिलीवरी के बाद कब होना चाहिए इंटीमेट? ऑपरेशन या नॉर्मल दोनों डिलीवरी में डॉक्टर से जानें

अक्सर ये सवाल डॉक्टर से पूछा जाता है कि बच्चे को जन्म देने के कितने समय के बाद इंटिमेट होना चाहिए? ऐसे में आज हम इसका जबाव डॉक्टर से जानेंगे.

Published date india.com Published: March 10, 2026 8:36 AM IST
डिलीवरी के बाद कब होना चाहिए इंटीमेट? ऑपरेशन या नॉर्मल दोनों डिलीवरी में डॉक्टर से जानें

डिलीवरी के बाद महिला का शरीर एक लंबी प्रक्रिया से गुजरता है. इस दौरान न सिर्फ शारीरिक बदलाव होते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी महिला को समय चाहिए. ऐसे में कई दंपतियों के मन में यह सवाल होता है कि डिलीवरी के बाद इंटीमेट रिलेशन कब शुरू करना सुरक्षित होता है? ऐसे में आज हम डॉ. स्वाति राय (सलाहकार स्त्रीरोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन, मदरहुड हॉस्पिटल्स, नोएडा) से इस विषय पर सही जानकारी लेंगे.

नॉर्मल डिलीवरी के बाद क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉ. स्वाति राय ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद आमतौर पर 4 से 6 हफ्ते का समय शरीर को ठीक होने के लिए दिया जाता है. इस अवधि में गर्भाशय धीरे-धीरे अपने सामान्य आकार में लौटता है और डिलीवरी के बाद होने वाला ब्लीडिंग भी बंद हो जाता है. यदि महिला को टांकों में अधिक दर्द नहीं है, ब्लीडिंग बंद हो चुकी है और शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो डॉक्टर की सलाह के बाद इंटीमेट रिलेशन शुरू किया जा सकता है. हालांकि जल्दबाज़ी से बचना जरूरी है.

ऑपरेशन (सी-सेक्शन) डिलीवरी में कितना इंतजार जरूरी?

ऑपरेशन डिलीवरी में महिला के पेट और गर्भाशय दोनों पर सर्जरी होती है. ऐसे में रिकवरी में अधिक समय लगता है. डॉक्टर आमतौर पर 6 से 8 हफ्ते तक इंतज़ार करने की सलाह देते हैं अगर टांकों में दर्द, सूजन, खिंचाव या कमजोरी महसूस हो तो इंटीमेट रिलेशन शुरू करने से पहले पूरी तरह ठीक होना आवश्यक है. कुछ मामलों में डॉक्टर महिला की स्थिति देखकर अधिक समय आराम करने की सलाह भी दे सकते हैं.

क्या सिर्फ शरीर का ठीक होना ही काफी है?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिलीवरी के बाद महिला मानसिक रूप से भी थकी हुई होती है. हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, बच्चे की देखभाल और शरीर में आए बदलावों के कारण इंटीमेट रिलेशन में रुचि कम होना बिल्कुल सामान्य है. इस समय महिला पर किसी तरह का दबाव डालना सही नहीं है.

पार्टनर को चाहिए कि वह:

  • महिला की भावनाओं को समझें
  • धैर्य और सहयोग दिखाए
  • खुलकर बातचीत करें

इंटीमेट के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

  • शुरुआत धीरे और आराम से करें
  • दर्द, जलन या ब्लीडिंग होने पर तुरंत रुकें
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेंट का उपयोग करें
  • किसी भी परेशानी पर डॉक्टर से संपर्क करें

चाहे नॉर्मल डिलीवरी हो या ऑपरेशन, इंटीमेट रिलेशन शुरू करने का सही समय हर महिला के लिए अलग हो सकता है. सबसे जरूरी है शरीर और मन दोनों का तैयार होना डॉक्टर की सलाह और आपसी समझ के साथ ही कोई निर्णय लेना चाहिए.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.