
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
अक्सर लोग कहते हैं मैंने 7–8 घंटे की नींद ली, फिर भी सुबह उठते ही थकान महसूस हो रही है. अगर आपके साथ भी ऐसा रोज हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है/ पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार थकान रहना किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है. आइए इस बारे में जीवन कसारा, डायरेक्टर एंड सीईओ, स्टेरिस हेल्थकेयर से जानते हैं.
1. नींद की गुणवत्ता खराब होना
जीवन कसारा ने बताया कि कई बार हम घंटों सोते तो हैं, लेकिन नींद गहरी नहीं होती. मोबाइल चलाते हुए सोना, देर रात तक स्क्रीन देखना, या बार-बार नींद टूटना, ये सभी चीजें नींद की क्वालिटी खराब कर देती हैं. ऐसी नींद शरीर और दिमाग को पूरा आराम नहीं दे पाती.
2. तनाव और चिंता-
अगर दिमाग में लगातार टेंशन, काम का दबाव या निजी परेशानियां चल रही हैं, तो नींद के बाद भी दिमाग थका रहता है. मेंटल स्ट्रेस शरीर की एनर्जी को धीरे-धीरे खत्म करता है, जिससे सुबह उठते ही सुस्ती और भारीपन महसूस होता है.
3. शरीर में पोषक तत्वों की कमी-
आयरन, विटामिन B12, विटामिन D और मैग्नीशियम की कमी थकान का एक बड़ा कारण है
आयरन की कमी से खून की कमी (एनीमिया)
विटामिन B12 की कमी से कमजोरी और चक्कर
विटामिन D की कमी से मांसपेशियों में दर्द
अगर बार-बार थकान हो रही है, तो ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है
4. थायरॉइड और हार्मोनल समस्या
थायरॉइड खासकर हाइपोथायरॉइडिज़्म में व्यक्ति को बहुत नींद आती है, फिर भी एनर्जी नहीं रहती. महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स की गड़बड़ी या मेनोपॉज भी थकान का कारण बन सकते हैं.
5. स्लीप एपनिया
यह एक गंभीर समस्या है जिसमें सोते समय सांस बार-बार रुकती है. ऐसे मरीजों को पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान, सिरदर्द और नींद आती रहती है. मोटापा, तेज खर्राटे और सुबह मुंह सूखना इसके आम लक्षण हैं.
6. गलत लाइफस्टाइल
देर रात खाना
बहुत ज्यादा चाय-कॉफी
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
दिनभर बैठे रहना
ये सभी आदतें शरीर की एनर्जी को कम कर देती हैं
7. डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य
डिप्रेशन में व्यक्ति को बिना मेहनत के भी थकान लगती है. नींद ज्यादा या कम दोनों हो सकती है, लेकिन ताजगी महसूस नहीं होती. इसे कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें.
थकान से बचने के लिए क्या करें?
रोज़ एक तय समय पर सोएं और उठें
सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और टीवी बंद करें
संतुलित आहार लें और पानी पर्याप्त पिएं
हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें
अगर थकान 2–3 हफ्ते से ज्यादा रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें
नींद पूरी होने के बाद भी थकान रहना सामान्य बात नहीं है. यह शरीर का संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है. सही समय पर जांच और सही इलाज से इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है. सेहत को हल्के में न लें, क्योंकि एक हेल्दी शरीर ही एक एक्टिव और खुशहाल जीवन की कुंजी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.