ठंड के मौसम में क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी और गले के इंफेक्शन की समस्या? यहां जानें कैसे करें बचाव

ठंड का मौसम आते ही अक्सर लोग गले के संक्रमण, सर्दी और खांसी चपेट में आ जाते हैं, ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ उपाय जरूरी हैं.

Published date india.com Published: November 20, 2024 11:09 AM IST
ठंड के मौसम में क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी और गले के इंफेक्शन की समस्या? यहां जानें कैसे करें बचाव

ठंड का मौसम आते ही लोग सर्दी, खांसी और गले में खराश की चपेट में आ जाते हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक इससे जूझने लगते हैं. कभी कभार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग खांसते खांसते परेशान हो जाते हैं. इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी इनकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं र्दियों के मौसम में गले में इंफेक्शन क्यों होता है और इससे कैसे बचता जाए.

क्यों होता है गले में इंफेक्शन-

तापमान के गिरते ही ठंड होना शुरू हो जाती है, इसके चलते गले में संक्रमण, सर्दी और खांसी की समस्या होने लगती है. सर्द मौसम में चलने वाली प्रदूषित हवा हमारे श्वसन तंत्र पर बुरी तरह प्रभाव डालती है, जिससे गले में संक्रमण तेजी से फैलने लगता है. शुष्क और ठंडी हवा गले को परेशान कर सकती है, जिससे इसकी नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म कमजोर हो सकती है, इसके साथ ही सर्दियों में अक्सर लोग बंद जगहों पर अधिक रहना पसंद करते हैं, जिससे एयरबोर्न वायरस का खतरा बढ़ जाता है.

जब तापमान गिरता है, तो कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग सर्दी या इन्फ्लूएंजा जैसे मौसमी वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं. इसके अलावा, शुष्क और ठंडी हवा में कम आर्द्रता नाक के मार्ग को शुष्क कर देती है, जिससे बैक्टीरिया का प्रवेश आसान हो जाता है. पहले से मौजूद श्वसन समस्याओं या कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को विशेष रूप से गले के संक्रमण और संबंधित लक्षणों का खतरा होता है.

कैसे करें बचाव-

  • गले के संक्रमण या सर्दी-खांसी से बचने के लिए सबसे जरूरी है आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, गंदगी के कारण हम इनकी चपेट में जल्दी आते हैं.
  • घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें. घर पर भी गर्म कपड़े पहनें
  • बाहर से आने पर नियमित रूप से हाथ धोएं, इससे बैक्टीरिया का प्रसार कम होता है.
  • संकम्रण से बचने के लिए अपने गले को नम और खुद को हाइड्रेटेड रखें
  •  ठंड के मौसम में गरारे करें, इसके लिए गुनगुने नमक वाले पानी का प्रयोग करें.
  •  इसके अलावा अपने आहार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित आहार इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
  • सीधा ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.