
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
पार्लर जाकर आइब्रोज़ बनवाना आम बात है. यह आइब्रोज बनवाने से लड़की का लिवर फेल सीधे धागे से नहीं, बल्कि इन्फेक्शन की वजह से हुआ, जो सैलून की लापरवाही से शरीर में पहुंचा. डॉ. एस. ए. रहमान (जनरल फिजिशियन, एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) ने बताया कि इसके कारण हेपेटाइटिस बी/सी जैसे वायरल इन्फेक्शन का खतरा, जो खून के संपर्क से फैल सकता है. यह वायरस सीधे लिवर पर असर डालता है और समय पर इलाज न हो तो लिवर फेल होने तक की नौबत आ सकती है. आइब्रोज़ बनवाना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है.
थ्रेडिंग करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा:
1. धागा और हाथ साफ नहीं थे
सैलून में इस्तेमाल किया गया धागा नया नहीं था और ब्यूटीशियन ने हाथों को ठीक से सैनिटाइज नहीं किया
2. त्वचा पर हल्की कट या खरोंच
थ्रेडिंग के दौरान त्वचा पर बहुत छोटे कट लग जाते हैं, अगर उस समय वायरस या गंदगी संपर्क में आ जाए, तो इन्फेक्शन फैल सकता है
3. एक ही सामान कई लोगों पर इस्तेमाल होना
कई सैलून में वही धागा, तौलिया या पाउडर कई ग्राहकों पर इस्तेमाल किया जाता है, जो संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है
4. कमजोर इम्यून सिस्टम
अगर किसी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो, तो ऐसे इन्फेक्शन जल्दी असर दिखाते हैं
हेपेटाइटिस वायरस खून के जरिए शरीर में जाते हैं. आइब्रोज़ थ्रेडिंग के दौरान लगे छोटे घाव से वायरस शरीर में घुसा और धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाने लगा. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं.
लक्षण जिन पर ध्यान देना जरूरी है
अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
थ्रेडिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान
जरूरी सावधानियां:
आइब्रोज़ बनवाना एक छोटी सी ब्यूटी प्रक्रिया है, लेकिन सफाई में की गई लापरवाही बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है. यह मामला हमें सिखाता है कि सुंदर दिखने के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी आपको गंभीर बीमारी से बचा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.