By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
ALERT: इस कैंसर की जद में दुनिया भर की महिलाएं, 2030 तक 43 फीसदी बढ़ेंगे मामले...
अभी तक ये माना जाता रहा था कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक होते हैं. पर नए शोध से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.
नई दिल्ली: अभी तक ये माना जाता रहा था कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक होते हैं. पर नए शोध से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.
इस शोध में एक अलग ही तरह के कैंसर होने का एलर्ट जारी किया गया है. दावा है कि साल 2030 तक विश्व में सबसे ज्यादा महिलाएं इससे पीड़ित होंगी.
नवजात बच्चों को झेलनी पड़ती है ये समस्या, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

महिलाओं में फेफड़े के कैंसर की मृत्यु दर 2015 से 2030 के बीच 43 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है. ऐसा 52 देशों के आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है.
जर्नल कैंसर रिसर्च में प्रकाशित शोध के अनुसार, सबसे ज्यादा फेफड़े के कैंसर की मृत्यु दर 2030 में यूरोप और ओशनिया में होगी. जबकि 2030 में सबसे कम फेफड़ों के कैंसर की मृत्यु दर अमेरिका और एशिया में अनुमानित है.
नहीं ठीक होती BP की प्रॉब्लम तो रोज खाएं बादाम, दाल, फलियां, मिलेगा दवा से छुटकारा…
स्पेन में इंटरनेशनल डी कैटालुन्या युनिवर्सिटी (यूआईसी बार्सिलोना) में सहायक प्रोफेसर जोस मार्टिनेज-सांचेज ने कहा, ‘हमने वैश्विक स्तर पर स्तन कैंसर की मृत्यु दर को कम करने में बड़ी प्रगति की है. लेकिन महिलाओं में फेफड़े के कैंसर की मृत्यु दर दुनिया भर में बढ़ रही है.’

मार्टिनेज सांचेज ने कहा, ‘अगर हम जनसंख्या में धूम्रपान के व्यवहार को कम करने के उपायों का क्रियान्वयन नहीं करते हैं तो फेफड़े के कैंसर की मृत्यु दर दुनिया भर में बढ़ना जारी रहेगी’.
इस शोध में शोधकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मृत्यु दर डेटाबेस से महिलाओं के स्तन और फेफड़ों के कैंसर की मृत्यु दर का विश्लेषण किया है.
शोध में कहा गया है कि इसके बाद प्रत्येक देश की महिलाओं के लिए फेफड़े व स्तन कैंसर की मृत्यु दर की गणना की गई है.
(एजेंसी से इनपुट)
हेल्थ की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read:
-
सुबह खाली पेट पिएं ऑरेंज जिंजर शॉट, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक सब सुधरेगा, जानें कैसे बनाएं
-
रोज डे 2026: सिर्फ प्यार के इजहार के लिए नहीं, आपके दिल, दिमाग और त्वचा के लिए भी वरदान है गुलाब, जानें गजब के फायदे
-
पंजाब सरकार दे रही है 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, जानें कौन ले सकता है इसका फायदा? क्या है अप्लाई का प्रोसेस?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें