हर साल 14 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना है. 2004 में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे की शुरुआत हुई थी. रक्तदान को महादान कहा जाता है. रक्तदान कर आप किसी जिंदगी को बचा सकते हैं. हालांकि रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां सुनने को मिलती हैं.
ब्लड डोनेट करने के फायदे-
रक्तदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं. कुछ लोगों का मानना है कि ब्लड डोनेट करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ब्लड डोनेट करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं जैसे-
– रक्तदान करने से तनाव कम होता है.
-भावनात्मक स्वास्थ्य होता है.
– बल्ड डोनेट करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा आयरन बाहर निकल जाता है.
– आपको जानकर हैरानी होगी कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक की संभावना 88 % तक कम हो जाती है.
Add India.com as a Preferred Source
– रक्तदान से खुशी महसूस होती है, जिससे मानसिक स्वास्थ अच्छा होता है.
– रक्तदान करने से शरीर से एक्स्ट्रा आयरन बाहर निकल जाता है, जिससे आपका लीवर स्वस्थ रहता है.
कौन कर सकता है रक्तदान?
– ब्लड डोनेट करने के लिए सर्वप्रथम आपकी सेहत अच्छी होनी चाहिए.
– ब्लड डोनेट करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
-इसके साथ ही ब्लड डोनेशन के लिए आपका वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए.
– इस बात का ध्यान रहे कि रक्तदान करने के 90 दिन बाद तक पुरुषों को ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए.
– महिलाओं को कम से कम 120 दिनों बाद ही दोबारा रक्तदान करना चाहिए.
-व्यक्ति की नब्ज 60 से 100 बीपीएम के बीच होनी चाहिए.
-व्यक्ति में हीमोग्लोबिन का लेवल 12.5 से ज्यादा या उसके बराबर होना चाहिए.
ये लोग नहीं कर सकते हैं ब्लड डोनेट-
– यदि आपकी कोई दवा या इलाज चल रहा है तो आप ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं.
– हाल ही में टैटू बनवाया हो.
– हाल ही में टीका लगवाया हो जैसे खसरा, चिकन पॉक्स, शिंगल्स आदि.
-यदि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो रक्तदान न करें.
-डायबिटीज के मरीजों को भी बचना चाहिए.
-यदि आप मां हैं और ब्रेस्टफीड कराती हैं तो रक्तदान नहीं करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.