क्या आप भी टूथपेस्ट करने से पहले ब्रश को करते हैं गीला? हो सकते हैं गंभीर परिणाम

अक्सर लोग ब्रश करने से पहले टूथपेस्ट को गीला करते हैं, जिसे एक्सपर्ट गलत बताते हैं. इससे दांत कमजोर हो सकते हैं.

Published date india.com Published: June 26, 2025 7:00 AM IST
क्या आप भी टूथपेस्ट करने से पहले ब्रश को करते हैं गीला? हो सकते हैं गंभीर परिणाम
file photo

प्रत्येक व्यक्ति की दिन की शुरुआत ठनके के बाद दांत को ब्रश करने से होती है. साइंस की मानें तो रोजाना 2 से 3 मिनट हर व्यक्ति को ब्रश करना चाहिए. कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अधिकतर लोगों को ब्रश करने का सही तरीका नहीं पता होता है. अधिकतर लोग ब्रश करने से पहले इसे भिगोते हैं. कुछ लोग ब्रश पर पेस्ट लगाकर ब्रश को गीला करते हैं तो कुछ पहले ब्रश गीला करके टूटपेस्ट लगाते हैं.

लंदन में मैरीलेबोन स्माइल क्लिनिक के संस्थापक डॉ. साहिल पटेल (Dr Sahil Patel)के मुताबिक ब्रश करने का ये तरीका गलत बताया गया है. डॉ साहिल ने कहा कि ब्रश करने के दौनन की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है टूथब्रश को गीला करना. ऐसा करने से आप अपने टूथपेस्ट को पतला कर रहे हैं. डॉ ने बताया कि हमारे टूथपेस्ट में पहले से ही नमी होती है ऐसे में जब आप इसी दोबारा गीला करते हैं तो नमी के चलते ये अधिक झाग बनाता है.

झाग अधिक होने के चलते मुंह में अधिक देर तक टूथपेस्ट नहीं रह पाता है और इसे हम जल्दी बाहर कर देते हैं. इसके लिए टूथपेस्ट को ज्यादातर अंदर रखने के लिए ब्रश को गीला न करें. डॉ साहिल ने आगे दूसरी परेशानियों पर बात करते हुए कहा कि अधिकतर लोग जोर लगाकर ब्रश करते हैं, लेकिन ये बी गलत तरीका है. हमे दांतों पर हल्के हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए. यूं मान लीजिए कि हम दांतों पर स्क्रब कर रहे हैं. इसके लिए हम फ्लॉस को भी चुन सकते हैं.

फ्लॉस की जगह टूथपिक का करें इस्तेमाल-

कई लोग फ्लॉस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी बजाय टूथपिक का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होता है. ये दातों के ब्रिसल्स कोनों और पेचीदा जगहों पर पहुंच सकता है. फ्लॉस कोमल हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है.इंटरडेंटल ब्रश पर फ्लॉस लगाकर ब्रश करने से भी ओरल हेल्थ बिगड़ सकती है.
कितनी बार करना चाहिए ब्रश-

अक्सर दिमाग में ये सवाल आता है कि हमें असल में दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए इसका जवाब भी डॉ पटेल ने दिया है. डॉ. ने कहा कि दिन में कई बार ब्रश करने की बजाय दिन में एक बार ही ब्रश करें, लेकिन अच्छे से करें. एक बार भी ब्रश करते हैं तो वह बेहतर होगा.

डॉ पटेल ने बताया कि सुबह उठकर ब्रश करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि जब हम सोते हैं तो मुंह में लार कम हो जाती है, जिससे खाना दांतों में फंसा रहता है जो रातभर आपके दांतों में सड़ता रहता है. ऐसे में रोज सुबह उठकर ब्रश जरूर करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नोटः यहां दी गई जानकारी की इंडिया काॅम पुष्टि नहीं करता. दिल के दौरे से जुड़े कोई भी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.