By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Icc Champions Trophy 2017
- Mashrafe Mortaza Says India Are Under More Pressure Than Us
सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बांग्लादेशी कैप्टन ने कहा- हमसे भी ज्यादा दबाव में है भारत
2007 से भारत और बांग्लादेश की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने हुई है जिसमें से छह में भारत को जीत मिली है तो एक में बांग्लादेश को...
चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर होगी. इस मैच में जीतने दर्ज कराने वाली टीम फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला करेगी. इस मैच से पहले बांग्लादेश टीम के कैप्टन मशरफे मर्तजा ने कहा है कि सेमीफाइनल मैच में भारत पर ज्यादा दबाव होगा.
मशरफे का कहना है कि हम पर तो दबाव है लेकिन मुझे लगता है कि भारत पर हमसे ज्यादा दबाव है क्योंकि वहां बहुत बड़ी जनसंख्या है और लोग क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं. लेकिन ये क्रिकेट का खेल है, जो बेहतर खेलगा वो जीतेगा. दोनों टीमें अपना बेहतरीन करेंगी. अगर आप इसे सेमीफाइनल की तरह लेंगे तो दबाव ज्यादा होगा और अगर किसी अन्य मैच की तरह लेंगे तो ज्यादा आसान होगा.
उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं है कि हम जीतेंगे या हारेंगे लेकिन एक बार जब आप अपना बेहतरीन खेल सकते हैं तो आपको पता होता है कि आप बेहतरीन खेल पाएंगे या नहीं. 2007 से भारत और बांग्लादेश की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने हुई है जिसमें से छह में भारत को जीत मिली है तो एक में बांग्लादेश को.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीते रिकॉर्ड के हिसाब से भारत एक बार फिर हावी रहेगा या फिर बांग्लादेशी टीम किसी अनहोनी को अंजाम देगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें ICC Champions Trophy 2017 की और अन्य ताजा-तरीन खबरें