By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
'मुझे बचा लो...' मौत से पहले छात्रा ने बॉयफ्रेंड को भेजा था मैसेज, चंद्रिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा
बॉयफ्रेंड हरेश ने जब अपना इंस्टाग्राम चेक किया तो उसमें चंद्रिका चौधरी के मैसेज मिले. जिसमें लिखा था, 'मुझे आकर ले जाओ, वरना परिवार मेरी जबरन शादी कर देगा.
गुजरात के बनासकांठा में 18 वर्षीय चंद्रिका चौधरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस हत्याकांड को उसके पिता और चाचा ने अंजाम दिया था. यह खुलासा छात्रा के बॉयफ्रेंड के फोन से हुआ है. चंद्रिका ने अपनी जान का खतरा महसूस करते हुए बॉयफ्रेंड को मैसेज से किया था कि वह उसको बचा ले, वरना उसको मार देंगे.
सहायक पुलिस अधीक्षक सुमन नाला ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पिता सेधाभाई पटेल अभी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. सेधाभाई ने अपने भाई शिवभाई पटेल के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतारा था, क्योंकि वह लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी.
18 वर्षीय चंद्रिका चौधरी डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी. उसने NEET परीक्षा में 478 अंक हासिल किए थे और MBBS में एडमिशन तैयारी कर रही थी. चंद्रिका और हरेश की मुलाकात फरवरी 2025 में पालनपुर में हुई थी. दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और प्यार बदल गई.
सेधाभाई को जब इसकी भनक लगी तो उसने चंद्रिका का पढ़ाई रोक दी. लेकिन चंद्रिका ने हरेश से बातचीत बंद नहीं की. दोनों फोन के जरिए जुड़े रहे. फिर 4 जून 2025 को हरेश चंद्रिका को लेकर अहमदाबाद चला गया. यहां से मध्य प्रदेश और राजस्थान निकल गए. इस दौरान परिवार ने चंद्रिका के लापता होने की पुलिस में शिकायत कर दी.
बॉयफ्रेंड को भेज दिया गया जेल
12 जून 2025 को दोनों राजस्थान में पकड़े गए और चंद्रिका को परिजन अपने साथ ले गए. जबकि हरेश को एक पुराने मामले में जेल भेज दिया गया. हरेश जब जेल से बाहर आया तो 24 जून को चंद्रिका की मौत की खबर मिली. परिवारों ने बताया कि उसने आत्महत्या की है और रातों-रात अंतिम संस्कार कर दिया.
हरेश ने जब अपना इंस्टाग्राम चेक किया तो उसमें चंद्रिका चौधरी के मैसेज मिले. जिसमें लिखा था, ‘मुझे आकर ले जाओ, वरना परिवार मेरी जबरन शादी कर देगा. अगर मैं मना करूंगी तो वे मुझे मार डालेंगे. मुझे बचाओ’. हरेश ने इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट में गुहार लगाई. कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को चंद्रिका की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया, जिसके बाद इस हत्याकांड से पर्दा उठा.
Also Read:
-
साड़ी को लेकर बहस… और दुल्हन की जान ले ली! शादी वाले दिन ही मंगेतर ने की होने वाली पत्नी की हत्या
-
गुजरात सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जडेजा की पत्नी रिवाबाको सौंपी गई ये जिम्मेदारी, जानिए अन्य नेताओं को कौन-सा मंत्रालय मिला?
-
Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, रिवाबा जडेजा समेत इन 25 मंत्रियों ने ली शपथ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें