10 Important Key Points Of Pm Modi First Speech After Jammu Kashmir Haryana Assembly Election Result 2024
'जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा...', BJP की हैट्रिक पर PM मोदी का 'विजयी भाषण'- पढ़ें 10 बड़ी बातें
Assembly Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) में दस साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने 42, तो कांग्रेस के खाते में छह सीटें आईं. वहीं, बात की जाए हरियाणा की तो यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा 46 पार कर लिया. जबकि, एग्जिट पोल के नतीजों में जीतने वाली कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.
दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, कि हरियाणा में बीजेपी को मिली जीत, गीता की धरती पर सत्य और विकास की जीत है. खबर के माध्यम से जानते हैं पीएम मोदी के ‘विजयी भाषण’ के 10 बड़ी बातें-
प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोट गिने गए और नतीजे भी घोषित किए गए. यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है.
उन्होंने कहा, एनसी गठबंधन को भी मैं बधाई देता हूं, अगर वोट शेयर प्रतिशत को देखें तो बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
पीएम मोदी ने कहा, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा. हरियाणा के लोगों ने बहुत अद्भुत काम किया है. उन्होंने कहा नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी हाथ में कमल लेकर सिंह पर बैठी हैं, ऐसे पवित्र दिन पर, हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ कई साजिशें रची जा रही हैं. भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के लिए साजिशें रची गई. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी साजिशें रची गई.
उन्होंने कहा, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां और उनके सहयोगी गंदी साजिश के खेल में शामिल हैं. तो हरियाणा ने उन्हें करारा जवाब दिया है.
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस भारतीय समाज को कमजोर करके और भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है. देश ने देखा है कि कैसे किसानों को भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया.
उन्होंने कहा कि किसानों ने ये बता दिया कि वे भाजपा के साथ हैं. दलितों और पिछड़ों को भड़काने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन इस समाज ने हर साजिश को पहचाना.
मोदी जी ने कहा, हरियाणा में जीत पार्टी कार्यकर्ताओं, जेपी नड्डा, सीएम नायब सिंह सैनी की कड़ी मेहनत का नतीजा है. हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को जीता कर इतिहास रचा है.
उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव नतीजों में ये बात सामने आई है कि लोकसभा में कांग्रेस को जो सीटें मिलीं…उनमें से आधी सीटें उसके सहयोगियों की वजह से मिलीं.
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करें. अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर संदेह करें…देशवासियों की हर चीज की छवि खराब करना चाहते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.