By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- 13 Coaches Of Tapti Ganga Express Derailed In Chhapra Bihar
बिहार: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, चार घायल
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (Tapti Ganga Express) के साथ ये घटना छपरा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
पटना: बिहार के सारण जिले में रविवार को छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (Tapti Ganga Express) के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे चार यात्री घायल हो गये. उत्तर पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि सुबह करीब 9 बज कर 45 मिनट पर वाराणसी डिवीजन के अंतर्गत आनेवाले गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई.
सूरत जाने वाली यह ट्रेन छपरा जंक्शन से निकली थी, जिसके कुछ ही देर बाद यह हादसा हुआ. सीपीआरओ ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि यह घटना छपरा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई. यादव ने बताया, ‘‘हादसे के कारण का पता अभी नहीं चल सका है.’’ उन्होंने बताया कि जांच होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा. सीपीआरओ ने बताया कि घटना के कारण मुख्य लाइन को बंद कर दिया गया है. कुछ अधिकारियों ने बताया कि राहत अभियान अभी जारी है.
Also Read:
-
इस राज्य में बनेगी हाई-सिक्योरिटी जेल, अपराधियों को मिलेगी 'कालापानी' सजा, जानिए क्या होती हैं ये?
-
Singer Udit Narayan: ‘मेरा गर्भाशय निकलवा दिया…’ फिर मुसीबत में उदित नारायण! पहली पत्नी का आरोप, FIR दर्ज
-
बिहार के सबसे गरीब जिलों की लिस्ट आई सामने, टॉप पर किसका नाम? जानिए राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें