जम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं से भरा वाहन चेनाब नदी में गिरा, 14 लोगों की मौत

किश्तवाड़ से करीब 28 किलोमीटर श्रद्धालुओं को माता माछिल मंदिर ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार

Published date india.com Updated: August 21, 2018 3:05 PM IST
जम्मू-कश्मीर: श्रद्धालुओं से भरा वाहन चेनाब नदी में गिरा, 14 लोगों की मौत
हादसे में एकमात्र घायल बची बच्ची को इलाज के लिए दूसरे जम्मू ले जाया गया था, जहां उसकी भी मौत् हो गई.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे एक वाहन के सड़क से फिसल कर चेनाब नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई. ये सभी जिले में माता माछिल मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया, ”श्रद्धालुओं को माता माछिल मंदिर ले जा रहा वाहन पलट कर चेनाब नदी में गिर गया. हादसा किश्तवाड़ से करीब 28 किलोमीटर दूर हुआ.”

किश्तवार जिला कलेक्टर अंग्रेज़ सिंह राणा ने बताया कि मौके पर 13 लोग मारे गए. वहीं एक घायल बच्ची को किश्तवाड़ और फिर जम्मू के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, इस बयान से पूर्व राज्य के डीजीपी ने 11 लोगों के मारे जाने की बात की थी.

डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 11 शव बरामद किए गए. किश्तवाड़ जिले में पिछले 24 घंटे में हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है. सोमवार को जिले में दो वाहनों के एक भूस्खलन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य लोग घायल हो गए थे. हादसा कुल्लिगाड में डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर हुआ था.

(इनपुट- एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.