पश्चिम बंगाल रेल हादसे के बाद 14 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों का बदला रूट, यहां देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में आज सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. खड़गपुर-आद्रा रेल डिवीजन पर 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है.

Published date india.com Published: June 25, 2023 9:53 AM IST
South Eastern Railways Cancelled Train List
South Eastern Railways Cancels These Trains Till July 6 in This Division. Check Complete List here

South Eastern Railways Cancelled Train List: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. दक्षिण पूर्व रेलवे एक अधिकारी ने बताया कि खड़गपुर-आद्रा रेल डिवीजन पर 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही दो अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (Short Terminate) किया गया है.

हादसे के कारण यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए एहतियाती उपाय के रूप में कुल 14 ट्रेनें रद्द हुई हैं, जबकि दो को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया और अन्य 3 को डायवर्ट किया गया. रेलवे एक अधिकारी ने कहा कि कई अन्य सुरक्षात्मक और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. यात्रियों को नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाएगा.

बता दें आज सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा (Bankura) के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी लूप लाइन में घुस गई और आगे खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. ट्रेंन की गति तेज होने के कारण उसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया साथ ही कई डिब्बे मुड़े भी गए. वहीं लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और एक ड्राइवर घायल हो गया. इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.