निपाह वायरस से केरल में अबतक 15 लोगों की मौत

केरल में निपाह वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गयी है.

Updated: May 31, 2018, 3:17 PM IST

कोझिकोड: केरल में निपाह वायरस से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही इससे मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गयी है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करासरी निवासी अखिल का 29 मई से ‘कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल’ (केएमसीएच) में इलाज चल रहा था. उसका कल रात यहां निधन हो गया.

Nipah वायरस से बचने के सबसे सरल उपाय, इन 4 तरीकों को अपनाएं…

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोगों के भी इस वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है. उनका इलाज भी केएमसीएच में जारी है. वायरस की चपेट में आने की पुष्टि होने से पहले उनके संपर्क में आए 1353 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है. जिले के नेल्लिकोडे में कल मधुसूदन (55) नामक एक शख्स की मौत हो गई थी. उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. मधुसूदन कोझिकोड जिला अदालत में वरिष्ठ अधीक्षक के तौर पर तैनात थे. निपाह वायरस एक नया पशुजन्य रोग है जो मनुष्य और पशुओं दोनों के लिए एक खतरनाक बीमारी है. ऐसी आशंका है कि यह पेराम्बरा के एक कुएं (जिसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था) से फैला है, जिसमें चमगादड़ों का बसेरा है और उससे कुएं का पानी दूषित हो गया. ऐसा माना जाता है कि इस वायरस का प्राकृतिक वास फल खाने वाले चमगादड़ की प्रजाति प्रेटोपस जीनस में है. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.