नई दिल्ली। दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने से शक्रवार को भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित है. खराब दृश्यता की वजह से 17 फ्लाइट देर से उड़ान भरेंगी. दिल्ली से चंडीगढ़, पंतनगर, दुबई जाने वाले विमान तय समय से देरी से उड़ान भरेंगे. खराब दृश्यता के कारण रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
धुंध और घने कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द की गईं और 62 ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं. इसके अलावा 20 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. इस मौसम के सबसे भयंकर कोहरे के कारण रविवार से बुधवार तक आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने और यहां से उड़ान भरने वाली करीब 500 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं.
62 trains in #Delhi delayed, 20 rescheduled and 18 cancelled due to low visibility as fog continues to grip the region: #Visuals from India Gate pic.twitter.com/rKJ7R6WlDf
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा. यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने शक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है.
Delhi reels under intense cold wave, people light fire to battle the wintry weather (Last night visuals): Current temperature in the national capital is 10°C pic.twitter.com/OLCCBVyISF
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.