17 साल की किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म, पिता के बारे में जिसने भी सुना, कहा-ऐसा कैसे हो सकता है, जानिए आप भी

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक अस्पताल में एक 17 साल की किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो नवजात के पिता के बारे में जिसने भी सुना, उसने कहा-ऐसा कैसे हो सकता है, जानिए आप भी क्या है मामला..

Published date india.com Published: April 23, 2022 1:28 PM IST
rape case
rape case

Tamilnadu News: तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक 17 साल की किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी मिलते ही पूरे अस्पताल में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. इससे भी बड़ी बात ये है कि किशोरी ने जिस बच्ची को जन्म दिया है उसके पिता के बारे में जानकर सभी हैरान हैं. आप भी सुनेंगे तो आपको भी जरूर हैरानी होगी. नाबालिग 17 साल की किशोरी के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के आरोप में 12 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है और बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले में तंजावुर महिला पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (POCSO) के तहत 12 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है.

इस तरह हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक, राजा मिरसुदर अस्पताल से पुलिस चौकी पर सूचना मिली कि कुछ दिन पहले 17 साल की एक लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि 17 साल की लड़की और 12 साल के एक लड़के के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ता चल रहा था. दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी थी. पीड़िता के बयान के आधार पर लड़के को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है.

पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, दोनों ही स्कूल छोड़ चुके हैं और एक ही साथ पास- पड़ोस में रहते हैं. लड़की के पेट में अचानक दर्द होने पर माता-पिता ने उसे 16 अप्रैल को राजा मीरासुदर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. जब डॉक्टरों ने  जांच की तो उन्हें पता चला कि वह नौ महीने की गर्भवती थी और उसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

अस्पताल की ओर से पुलिस तक ये सूचना पहुंची तो महिला पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की. लड़की के बयान के बाद लड़के को पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1) और 5 (जे) (ii) के तहत धारा 6 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे तंजावुर के किशोर गृह भेज दिया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.