
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Top Breaking News : देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देश में मौसम के बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़ी हर खबर पढ़ने को मिलेगी. आज मुहर्रम के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जम्मू-कश्मीर के डोडा के देसा इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें 1 पुलिसकर्मी समेत 4 सेना के जवान शहीद हो गए थे. महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात खराब, कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) की संशोधित संरचना को मंजूरी दे दी है. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.
गुजरात में चांदीपुरा वायरस से अब तक 14 की मौत, हरकत में आया प्रशासन.
हाथरस हादसे पर भोले बाबा का बयान- ‘होनी को कौन टाल सकता है, लोग हमें बदनाम कर रहे हैं’
पीएम मोदी और अमित शाह के बीच करीब 2 घंटे चली बैठक खत्म
गुरुवार सुबह 10:30 बजे पीएम आवास पर होगी कैबिनेट बैठक
केरल में भारी बारिश जारी, 8 जिलो में ऑरेंज अलर्ट
झुंझुनू: राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने डोडा मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही अजय सिंह नरूका को श्रद्धांजलि दी.
रविवार को विश्वास मत का सामना करेंगे नेपाल के नए पीएम केपी शर्मा ओली.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार आपस में ही लड़ रही है। भाजपा सरकार अस्थिर है और सत्ता की लड़ाई में जनता परेशान है. भाजपा सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है. राजधानी लखनऊ में मकानों को गिराने का फैसला टाल दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार कमजोर हो गई है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें