
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द और धुंधभरी रही. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार की सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया.
उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के वजह से 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, और 50 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. जबकि 8 के समय में फेरबदल किया गया है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
वहीं एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.