नई दिल्ली: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे मंगलवार (24 अक्टूबर) को भारतीय वायुसेना की ताकत का गवाह बनने वाला है. मंगलवार सुबह 10 बजे वायुसेना के विमान आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उड़ान भरने (टेकऑफ) और उतरने (लैडिंग) का अभ्यास करेंगे.
वैसे तो इस तरह का अभ्यास पिछले साल भी हो चुका है, लेकिन इस बार की खासियत यह होगी कि इस बार अभ्यास करने वाले वायुसेना के कुल 20 विमानों में परिवहन विमान (एएन 32) भी शामिल होंगे.
रक्षा मंत्रालय (केंद्रीय कमान) की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि भारतीय वायुसेना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे उन्नाव जिले के निकट यह अभ्यास करेगी. इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान, लड़ाकू और परिवहन हिस्सा लेंगे. इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिहन विमान शामिल होंगे.
सिन्हा ने बताया कि जो परिवहन विमान एक्सप्रेस वे पर अभ्यास में शामिल होंगे वे एएन 32 प्रकार के हैं जो मानवीय सहायता एवं आपदा राहत का काम करते हैं. इसका मतलब यह है कि अगर कभी बाढ़ या कोई अन्य दैवीय आपदा आ जाये तो यह विमान भारी मात्रा में राहत सामग्री लेकर जा सकते हैं. इसके अलावा किसी आपदा की स्थिति में लोगों के परिवहन की जरूरत होने पर भी इन विमानों का इस्तेमाल किया जाता है.
युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति में सड़कों पर ही विमानों को उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के वास्ते यह अभ्यास किया जा रहा है. आज के अभ्यास में परिवहन विमानों के साथ-साथ लड़ाकू जेट भी शामिल होंगे.
इस रूट पर आवाजाही होगी बंद
इस अभ्यास को देखते हुए सोमवार से लेकर मंगलवार दोपहर तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आम गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी.ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक बंद होने के कारण लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.
Add India.com as a Preferred Source
इसके तहत आगरा से आने वाली गाड़ियां कानपुर के अरौल में एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर जाएंगे. इसके बाद यहां से गाड़ियां कानपुर की ओर 6 किलोमीटर चलेंगी. ये अभ्यास मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.