दुनिया देखेगी भारत की ताकत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे वायु सेना के लड़ाकू विमान

लड़ाकू विमानों में सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा वायुसेना के परिवहन विमान एएन32 और सी130 हरक्यूलिस जैसे परिवहन विमान पहली बार एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे.

Published date india.com Updated: October 21, 2017 10:26 AM IST
20 IAF aircraft to land on Expressway | दुनिया देखेगी भारत की ताकत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे वायु सेना के लड़ाकू विमान

नई दिल्ली| भारतीय वायु सेना के विमान 24 तारीख को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे। वायुसेना के कुल 20 विमान 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. 6 लेन वाला ये एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा हाईवे है. इस अभ्यास के मद्देनजर आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यातायात बंद रहेगा. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

11 महीने में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का ये दूसरा अभ्यास है. इस बार वायुसेना के कुल 20 विमान एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा.

यह सुखोई 30 है. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in

यह सुखोई 30 है. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in


इंडियन एयरफोर्स के सेंट्र्ल एयर कमांड की प्रवक्ता गार्गी मलिक ने बताया कि ये इस मायने में अलग है कि इस बार लड़ाकू विमानों के अलावा परिवहन विमान भी अभ्यास में हिस्सा लेंगे. 16 लड़ाकू विमान औक चार परिवहन विमान इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे. लड़ाकू विमानों में सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा वायुसेना के परिवहन विमान एएन32 और सी130 हरक्यूलिस जैसे परिवहन विमान पहली बार एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे. गार्गी मलिक ने बताया कि वायु सेना के लिए ये एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल अभ्यास है.
यह मिराज की तस्वीर है. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in

यह मिराज की तस्वीर है. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in


एएन32 परिवहन विमान
एएन 32 विमान एचएडीआर (ह्यूमैनेटिरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ) के लिए होते हैं. इसका मतलब यह है कि बाढ़, भूकंप या किसी अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर ये विमान भारी मात्रा में राहत सामग्री लेकर यहां आ सकते हैं. इसके अलावा किसी आपदा के समय अधिक लोगों को यहां से कहीं और ले जाना है तो ये विमान उसमें मदद करते हैं.
यह है एएन32. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in

यह है एएन32. फोटो क्रेडिट: indianairforce.nic.in


युद्ध जैसी आपात स्थिति में सड़कों पर ही विमान उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है. सीएसी के मुताबिक ये ड्रिल 2015 से चले आ रहे नियमित अभ्यास का हिस्सा है.

इस अभ्यास के मद्देनजर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों पर 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक यातायात बंद रहेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.