भारत के लिए 2023 शानदार साल, जानें ब्रिटेन पीएम Rishi Sunak ने क्यों कही ये बात

G20 summit 2023: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में इस वर्ष चंद्रमा मिशन की सफलता, जी20 जो एक बड़ी सफलता होने जा रही है और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप भारत के लिए एक महान वर्ष बन रहा है.

Written by: Gargi Santosh
Published: September 9, 2023, 8:16 AM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज और कल (9 से 10 सितंबर) को G20 शिखर सम्मेलन हो रहा है. इसमें हिस्सा लेने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे हुए हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार (8 सितंबर) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) नई दिल्ली पहुंचे. भारत आने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भारत और ब्रिटेन के मजबूत रिश्ते का जिक्र किया साथ ही g20 समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी. इसके अलावा सुनक ने 2023 को भारत के लिए एक महान वर्ष बताया. उन्होंने कहा, “भारत में इस साल चंद्रमा मिशन की सफलता, g20- जो एक बड़ी सफलता होने जा रही है और क्रिकेट विश्व कप जो आने वाला है, यह भारत के लिए एक महान वर्ष बन रहा है. सुनक ने कहा कि यह वैश्विक मंच पर भारत की जगह और भू-राजनीति में इसके महत्व को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि यहां हर किसी को भारत के इस वर्ष पर अविश्वसनीय रूप से गर्व होगा.”

इस बीच, शुक्रवार को भारत पहुंचने पर ऋषि सुनक दिल्ली में ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान, सुनक ने कहा कि भारत के युवा इसके भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और आने वाले वर्षों और दशकों में भारत की प्रगति आत्मविश्वास को प्रेरित करती है. उन्होनें कहा, “जिन स्कूली बच्चों के साथ मैंने आज समय बिताया, अक्षता के साथ, वे बहुत उज्ज्वल, बहुत आत्मविश्वासी हैं. वे यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि आने वाले वर्षों में विश्व मामलों में भारत की अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण भूमिका हो. क्योंकि उनकी ऊर्जा, उनका आत्मविश्वास, उनकी बुद्धिमत्ता अद्भुत है और यह देखना एक प्रेरणा है.

सुनक ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, “आज के विश्व नेताओं से मिलने से पहले मैं कल के विश्व नेताओं से मिल रहा हूं. यहां @inBritish में छात्रों और कर्मचारियों से मिलना शानदार रहा है- जो जीवंत पुल का प्रतिबिंब है, जो यूके और भारत के बीच मौजूद है.” बता दें सुनक 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुंचे. यहां केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया. दिल्ली आने पर, ब्रिटिश पीएम ने कहा कि जी20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता रही है और यह “इसकी मेजबानी करने के लिए सही समय पर सही देश है.” यूके पीएम ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत की अध्यक्षता में जी20 को सफलता मिले.

(इनपुच-एएनआई)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.