2025-2026 उमराह के लिए अब भी जारी है वीजा, आवेदन की लास्ट डेट से हर जरूरी जानकारी तक, जानिए सबकुछ

सऊदी अरब ने उमराह प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नुसुक डिजिटल गेटवे लॉन्च किया है. यह गूगल प्ले और ऐप्पल स्टोर पर उपलब्ध है.

Published date india.com Published: August 29, 2025 4:47 PM IST
2025-2026 उमराह के लिए अब भी जारी है वीजा, आवेदन की लास्ट डेट से हर जरूरी जानकारी तक, जानिए सबकुछ

सऊदी अरब ने 2025-2026 उमराह सीजन के लिए उमराह वीजा जारी करने की प्रक्रिया 10 जून 2025 से फिर से शुरू की थी. उमराह वीजा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है. उमराह वीजा के लिए होटल बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है. उमराह के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2026 बताई गई है. तीर्थयात्रियों को 3 अप्रैल 2026 (15 शव्वाल) तक सऊदी अरब पहुंचना होगा. सभी उमराह तीर्थयात्रियों को 18 अप्रैल 2026 (1 धुल क़दाह) तक सऊदी अरब छोड़ना अनिवार्य है.

उमराह वीजा कितने दिनों तक वैध

उमराह वीजा आमतौर पर 30 दिनों के लिए वैध होता है और केवल धार्मिक उद्देश्यों (मक्का और मदीना की तीर्थयात्रा) के लिए उपयोग किया जा सकता है. यह वीजा काम, अध्ययन या स्थायी निवास के लिए अनुमति नहीं देता.

आवेदन

तीर्थयात्री आधिकारिक नुसुक प्लेटफॉर्म (umrah.nusuk.sa) या उमराह ऑपरेटरों के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म ई-वीजा, होटल बुकिंग, परिवहन और अन्य सेवाओं के लिए है.

क्या क्या बेहद जरूरी

तीर्थयात्रियों के लिए बायोमेट्रिक डेटा जमा करना,  मेनिन्जाइटिस का टीकाकरण प्रमाण पत्र,   पीले बुखार या पोलियो प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त टीकाकरण प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.

उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध

सऊदी अरब ने हज 2025 से पहले उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था, जो 13 अप्रैल 2025 से शुरू होकर जून 2025 के मध्य तक प्रभावी रहा. इस प्रतिबंध का उद्देश्य अनधिकृत हज यात्रियों को रोकना और भीड़ प्रबंधन को बेहतर करना था. 2024 में हज के दौरान अत्यधिक भीड़ और गर्मी के कारण 1,200 से अधिक तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी, जिसके बाद सऊदी अधिकारियों ने वीजा नियमों को और सख्त किया.

वीजा नियमों का उल्लंघन

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 सऊदी रियाल का जुर्माना और 5 साल तक सऊदी अरब में प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है. केवल सऊदी सरकार द्वारा अप्रूव्ड ट्रैवल एजेंटों या नुसुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्रतिबंधित देश

13 अप्रैल 2025 से पहले 14 देशों (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को) पर उमराह वीजा प्रतिबंध लागू था, लेकिन 10 जून 2025 से ये प्रतिबंध हट गए हैं, और सभी देशों के तीर्थयात्री वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.