नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सर्द और धुंधभरी रही. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया.
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कम ²श्यता के कारण उड़नों का संचालन प्रभावित हुआ और कम से कम सात उड़ानों में देरी हुई. उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 22 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 45 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 4 के समय में फेरबदल किया गया है.
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.