रेलवे कुछ यात्रियों को किराये में देता है 100 फीसदी तक छूट, जानें कैसे पा सकते हैं कन्सेशन

रेलवे कुछ यात्र‍ियों को 100 फीसदी तक छूट दे रहा है. ये कन्सेशन विभिन्‍न श्रेणियों में 25 फीसदी से लेकर 100 प्रतिशत तक है.

Published date india.com Updated: April 23, 2018 11:07 AM IST
रेलवे कुछ यात्रियों को किराये में देता है 100 फीसदी तक छूट, जानें कैसे पा सकते हैं कन्सेशन
प्रतीकात्‍म फोटो

नई दिल्‍ली: रेलवे अपने यात्र‍ियों को किराये में 25 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट देती है. रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in में किराए में छूट से संबंधी कुछ सामान्‍य नियम हैं. अगर आप छूट पाना चाहते हैं तो आपको इन नियमों को जरूर जानना चाहिए. IRCTC का ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल अभी सीनियर सिटीजन को किराए में छूट दे रहा है जबकि अन्‍य यात्र‍ियों को टिकट पर कन्‍सेशन रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से मिल सकता है. सामान्‍य टिकट में 12 साल से कम उम्र के बच्‍चे के लिए किराए में 50 फीसदी छूट है. यहां रेलवे के टिकटों में 25 से 100 फीसदी तक किराये में छूट नीचे दी गई कैटेगरी के पैसेंजर्स को मिलती है.

1. दिव्‍यांग यात्रियों को छूट
रेलवे विकलांग, लकवाग्रस्‍त व्‍यक्‍ति, दृष्‍टिहीन और मानसिक रूप से ऐसे विक्ष‍िप्‍त को 75 फीसदी तक सेकंड क्‍लास, स्‍लीपर, फर्स्‍ट क्‍लास, थर्ड एसी, एसी चेयर कार में छूट देता है, जो बिना किसी की मदद के यात्रा नहीं कर सकते हैं. रेलवे ऐसे यात्र‍ियों को फर्स्‍ट एसी और 2 एसी में 50 फीसदी तक कन्‍सेशन देता है. इन पैसेंजर्स को राजधानी और शताब्‍दी ट्रेनों में 3एसी और एसी चेयरकार में 25 फीसदी छूट उपलब्‍ध है. इन पैसेंजर के साथ ही उनके एक सहायक को भी किराये में इतनी ही छूट उपलब्‍ध है. अकेले या किसी सहायक के साथ यात्रा करने वाले दृष्टिहीन और गूंगे व्‍यक्‍त‍ियों को सेकंड क्‍लास, स्‍लीपर और फर्स्‍ट क्‍लास के किराए में 50 फीसदी तक छूट मिलती है.

2. सीनियर सिटीजन
रेलवे 60 साल या उससे अधिक उम्र के व्‍यक्‍त‍ियों को सभी श्रेणियों में 40 फीसदी तक छूट देता है. वहीं, महिलाओं को 58 या उससे अधिक उम्र में ट्रेनों की सभी श्रेणी में 50 फीसदी तक की छूट देता है. ये छूट राजधानी, शताब्‍दी और दूरंतो ट्रेनों में भी उपलब्‍ध है.

3. स्‍टूडेंट्स को कन्‍सेशन
रेलवे ऐसे स्‍टूडेंट्स को भी छूट देता है, जो दूसरे शहरों में पढ़ते हैं. उन्‍हें अपने गांव या शहर जाने की यात्रा में रेलवे कन्‍सेशन देता हैं. स्‍टूडेंट्स को एजुकेशनल टूर पर ट्रेन के किराए में छूट मिल रही है. सामान्‍य वर्ग के छात्रों को सेकंड क्‍लास और स्‍लीपर क्‍लास के किराए में 50 फीसदी छूट है, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के स्‍टूडेंट्स को दोनों श्रेणियों में 75 फीसदी कन्‍सेशन मिलता है. लड़कियों को ग्रेजुएशन तक और लड़कों को 12वीं तक में घर से स्‍कूल तक जाने के लिए सेकंड क्‍लास का फ्री मंथली सीजन टिकट मिलता है.

4.शहीदों की पत्‍न‍ियों को छूट
 रेलवे ऐसी महिलाओं को छूट देता है, जिनके पति पुलिसकर्मी या पैरा मिलिट्री पर्सन रहते हुए किसी आतंकी या उग्रवादी हमले में शहीद हुए हैं. कारगिल में 1999 में ऑपरेशन विजय में शहीद हुए थे. शहीदों की पत्‍न‍ियों को सेकंड क्‍लास और स्‍लीपर के टिकट में 75 फीसदी छूट मिलती है.

5. मरीजों को छूट
कैंसर पीड़ित मरीजों को अकेले या किसी सहायक के साथ इलाज और चेक-अप के लिए समय-समय पर की जाने वाली यात्राओं के किराए में छूट मिलती है. सेकंड क्‍लास, फर्स्‍ट क्‍लास, एसी चेयर कार में यात्रा में 75 फीसदी है. कैंसर के मरीजों को स्‍लीपर और 3एसी के किराए में 100 फीसदी, फर्स्‍ट एसी और सेकेंड एसी में 50 फीसदी छूट मिलती है. थैलेसीमिया, हार्ट और किडनी के मरीजों और उनके साथ यात्रा करने वाली सहायक को इलाज के लिए की जाने वाली यात्रा के किराए में 75 फीसदी तक छूट सेकंड क्‍लास, फर्स्‍ट क्‍लास और एसी चेयरकार में मिलती है. ऐसे मरीजों को फर्स्‍ट एसी और सेकंड एसी में 50 फीसदी कन्‍सेशन मिलता है. (इनपुट- रेलवे)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.