नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. भले ही सरकार लाख सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा करे लेकिन अपराधी आज भी बेखौफ महिलाओं के खिलाफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. दिल्ली में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी एक मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार से छेड़खानी कर रहा है.
पुलिस हेडक्वार्टर से कुछ मिनट की दूरी पर ITO मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर आरोपी ने महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की. बदमाश की इस करतूत पर महिला पत्रकार ने उसका विरोध किया. लेकिन आरोपी लड़की पर हमला करते हुए वहां से भाग निकला. मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई.
इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी. आरोपी की पहचान अखिलेश (25) के रूप में हुई जिसे पुलिस ने संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की मानें तो 13 नवंबर की रात आरोपी नशे में था. इसी दिन उसने एक और लड़की से छेड़खानी की थी.
#WATCH: 25-year-old journalist molested at ITO Metro station in #Delhi on 13 November; accused arrested.(Source: CCTV) pic.twitter.com/xbkDVKBu0K
— ANI (@ANI) November 17, 2017
गिरफ्तारी के बाद आरोपी संजय को पुलिस ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. अब पुलिस आरोपी संजय का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाने में जुट गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.