
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Top Breaking News : देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको गुरुवार (25 जुलाई) को मौसम के बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़ी हर खबर पढ़ने को मिलेगी. संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो चुका है और ये 12 अगस्त तक चलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. जिसके बाद विपक्ष लगातार बजट का विरोध कर रहा है. राजधानी दिल्ली में आद चन्द्र ग्रहण देखा गया है. गुजरात में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति देखने को मिली. महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात खराब. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.
द्वारका सेक्टर 12 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत/बेसमेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. क्राइम टीम को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सूचित किया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है: दिल्ली पुलिस
राजीब रंजन पूर्व विधायक थे और अभी नीतीश कुमार उन्हें पदाधिकारी बनाया था. दिल्ली में ली आखिरी सांस.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- यह विकसित भारत को दिशा देने वाला बजट
सरकारी दस्तावेजों में ज्योर्तिमठ के नाम से जाना जाएगा जोशीमठ, जिलाधिकारी चमोली ने जारी किया आदेश.
मॉडल स्किल लोन स्कीम के उद्घाटन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, “देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. नौजवानों के लिए वित्त मंत्री ने बजट के भाषण में जिस योजना का ज़िक्र किया था. उसी से जुड़ी स्कीम का हमने उद्घाटन किया. पहले स्किल लोन में 1.5 लाख रुपए तक की सीमा थी जिसे 7.5 लाख रुपए तक कर दिया गया है.”
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, ‘वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं कि वह दूसरी महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए.’
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
(वीडियो विधानसभा के बाहर से है।) pic.twitter.com/q1sc8UGV1x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2024
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/Y8JflpaGOj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें