EnglishHindi

पीओके के 27 लोगों के लिए पाक ने नहीं खोले गेट, एलओसी के इस पार ही अटके

पीओके के अफसरों के अड़ियल रवैये के चलते पुंछ में रुके पाक अधिकृत कश्‍मीर के निवासी

Updated: August 19, 2019, 9:43 PM IST

नई दिल्‍ली: जम्‍मू-कश्‍मीर में पाकिस्‍तान ने पीओके के उन 27 नागरिकों के साथ ऐसी कठोरता अपनाई है कि वे वापस अपने घर नहीं जा सके और कश्‍मीर के पुंछ में रुकने को मजबूर हो गए. दरअसल, पीओके न‍िवासी ये 27 लोग सोमवार को जम्‍मू-कश्‍मीर से वापस पाक के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में अपने घर जाने वाले थे. उनकी परमिशन खत्‍म होने वाली थी और आज उनकी वापसी तय थी,  लेकिन पाक अधि‍कृत कश्‍‍‍‍मीर केे अथॉरिटी ने पीओके की तरफ के  गेट नहीं खोले.

ये लोग क्रास एलओसी बस सर्विस से वापस जाने वाले थे. लेकिन पीओके के अफसरों के अड़ियल रवैये के चलते इन्‍हें एलओसी के इस पार ही रुकना पड़ा है.

पुंछ जिले के डेवलपमेंट कमिश्‍नर राहुल यादव ने बताया, ” 27 पीओके नागरिकों को आज वापस जाना था क्‍योंकि उनके परमिट की अवधि खत्‍म होने वाली है, लेकिन पीओके के अधिकारियों ने कोई रेस्‍पॉन्‍स नहीं दिया और गेट नहीं खोले.इसके कारण बसें वापस नहीं जा सकीं. पीओके के निवासी गेट के पार नहीं जा सके.

खबर के मुताबिक, पाकिस्‍तानी अधिकारियों के रवैये के चलते पीओके निवासी अपने घर नहीं जा सके और एलओसी के इस पार से गेट खुलने का इंतजार करने को मजबूर हैं. उन्‍हें आश्‍वयक मदद उपलब्‍ध कराने की कोशिश की जा रही है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.