
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Mumbai Threat Call: एक धमकी भरा कॉल आने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है. कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुबंई में 34 मानव बम लगाए गए हैं ताकि पूरे शहर को हिलाकर रख दिया जाए. अनंत चतुर्दशी के मौके पर हमला करने की यह धमकी दी गई है. यह धमकी भरा कॉल ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर आया था. मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.
हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर लश्कर-ए-जिहादी नामक एक संगठन ने यह धमकी जारी की थी. साथ ही, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने कहा कि धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि मानव बम ले जाने वाली 34 कारों का इस्तेमाल 400 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोट करने के लिए किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोग मारे जाएंगे. इस कॉल में यह भी दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसे हैं.
Mumbai Police say, “Traffic Police in Mumbai received threats over their official WhatsApp number. In the threat, a claim has been made that 34 ‘human bombs’ have been planted in 34 vehicles across the city and the blast will shake entire Mumbai. The organisation, claiming to be…
— ANI (@ANI) September 5, 2025
इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को उड़ाने की कथित तौर पर फर्जी बम धमकी कॉल करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि आरोपी, जिसकी पहचान रूपेश मधुकर रणपिसे के रूप में हुई है, ने रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है. वहीं 26 जुलाई को एक धमकी में कहा गया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को बम से उड़ा दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.