भ्रष्टाचार के कथित आरोपों पर 39 आईएएस अधिकारी जांच के घेरे में

ताजा आकडों के अनुसार केन्द्र सरकार के 48.85 लाख कर्मचारी है

Published: June 27, 2017, 10:48 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कम से कम 39 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता तथा अन्य अनियमिमताओं के आरोपों की जांच की जा रही है. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आईएसएस अधिकारियों के लिए नोडल अथॉरिटी के रूप में काम करने वाली डिपाटर्मिेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग डीओपीटी यह कार्वाई कर रही है.

इन अधिकारियों के अलावा केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 29 अधिकारी भी अनुशासनात्मक कार्वाई का सामना कर रहे हैं. सूत्रों ने दावा किया कि शिकायत के आधार पर और सवर्सि रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद 68 अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है.इनमें से कुछ वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत है. केन्द्र सरकार सेवा आपूर्ति और शासन तंत्र को और सुधारने के प्रयास के तहत अपने कर्मचारियों की समीक्षा कर रही है.

नियम के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के कामकाज का आकलन उसकी सेवाकाल में दो बार किया जाता है. इनमें से पहला सवर्सि के लिए चुने जाने के 15 साल पर और इसके 25 वर्ष के बाद. पिछले एक वर्ष में केन्द्र सरकार ने काम नहीं करने वाले 129 कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दी है. इनमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

केन्द्र ने काम नहीं करने वालों की पहचान करने के लिए 67,000 कर्मचारियों के सवर्सि रिकार्ड की जांच करने की भी कवायद शुरू की है. इनमें से करीब 25,000 कर्मचारी देशभर से और ग्रुप ए सेवा से हैं. ताजा आकडों के अनुसार केन्द्र सरकार के 48.85 लाख कर्मचारी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.