सरकार के 4 साल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, जो जमानत पर हैं, वे एक मंच पर आए

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सही रास्ते पर जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है जिससे जाहिर होता है कि लोगों ने पिछले चार साल में राजग के कामकाज को सराहा है.

Published date india.com Updated: May 26, 2018 8:50 PM IST
सरकार के 4 साल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, जो जमानत पर हैं, वे एक मंच पर आए
PM Modi to inaugurate EPE, Delhi-Meerut Expressway

कटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर हमला करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भ्रष्ट नेता ‘देश को बचाने के लिए नहीं’ बल्कि खुद को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं. मोदी ने अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कालाधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस सरकार की वचनबद्धता की वजह से, भ्रष्टाचार के मामले में जो जमानत पर हैं, वे एक मंच पर साथ आ गए.”

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सही रास्ते पर जा रही है और लोगों ने इस पर अपनी मुहर लगायी है. उन्होंने कहा कि भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है जिससे जाहिर होता है कि लोगों ने पिछले चार साल में राजग के कामकाज को सराहा है. अपनी सरकार के स्‍वच्‍छता कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि 2014 तक केवल 39 फीसदी आबादी के पास टॉयलेट की सुविधा थी, आज यह आंकड़ा 80 फीसदी से ज्‍यादा है. देश में पिछले चार साल में 7.5 करोड़ टॉयलेट बनाए गए हैं. चार साल पहले देश की हालत की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे पहले 48 वर्ष के शासन के दौरान एक परिवार ने क्‍या किया, ये हमें नहीं भूलना चाहिए. उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कि कांग्रेस ने गरीबों का ध्‍यान नहीं रखा. बैंकों में उन्‍हें तवज्‍जो नहीं मिलती थी, उनके लिए बीमा सुविधाएं नहीं थीं.

मोदी अप्रत्यक्ष रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर होने और कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं की एकजुटता पर निशाना साध रहे थे. मोदी ने कहा, “जैसा कि हमने चार वर्ष पहले भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने का वादा किया था, चार पूर्व मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं.”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह भ्रमित (कंफ्यूज्ड) सरकार के बदले प्रतिबद्ध सरकार है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिबद्ध है, इसी वजह से दुश्मन अच्छे दोस्त हो गए हैं. देश के लोग उन्हें देख रहे हैं.” मोदी ने कहा, “ये नेता देश के लिए एकसाथ नहीं आए हैं, बल्कि वे लोग खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए एकसाथ आए हैं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद), उपराष्ट्रपति(एम.वेंकैया नायडू) और प्रधानसेवक (प्रधानमंत्री) तीनों काफी विनम्र और गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं. मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने गरीबी के दिन देखे हैं और हम मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए थे. वास्तव में, हमने अपने शुरुआती दिनों में चम्मच तक नहीं देखे थे.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चार वर्षो में जांच एजेंसियों ने 3000 स्थानों पर छापे मारे हैं और 53,000 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति का पता लगाया है. मोदी ने दावा किया कि बेनामी संपत्ति अधिनियम के पारित होने के बाद सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये तक की बेनामी संपत्ति जब्त की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.