
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Best New Year Destinations: नए साल का जश्न हर कोई मनाना चाहता है. लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से कर कोई बचना भी चाहता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी शांत जगह पर अपने करीबियों के साथ समय बिताने में ज्यादा सुकून महसूस करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है.
पहाड़ों की भीड़ और समुद्री किनारों के शोर से हटकर किसी शांत जगह की तलाश हो तो राजस्थान के जैसलमेर जा सकते हैं. जैसलमेर एक ऐतिहासित शहर है जिसे राजस्थान की ‘स्वर्ण नगरी’ भी कहा जाता है. थार रेगिस्तान में स्थित ये शांत शहर अपने किलों, हवेलियों, रेगिस्तानी सफारी और लोक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. जैसलमेर किला (सोनार किला), पटवों की हवेली, सैम सैंड ड्यून्स, गडसीसर झील और डेजर्ट नेशनल पार्क यहां घूमने वाली प्रमुख जगहें हैं. नए साल के मौके पर कई होटल खास पैकेज भी देते हैं. आप चाहें तो सर्दी में आग के सामने बैठकर संगीत का आनंद लेते हुए नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित कच्छ का रण गुजरात का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. यहां का विशाल सफेद रेगिस्तान पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है. कच्छ का रण नवंबर से फरवरी के बीच बेहद गुलजार रहता है. चांदनी रात में चमकता नमक का मैदान यहां एक अद्भुत नज़ारा पेश करता है. कच्छ के रण में नवंबर से फरवरी तक रण उत्सव भी चलता है. नए साल के मौके पर यहां खास तौर पर रंग-बिरंगे तंबुओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. सबसे खास बात ये कि आप को यहां कंक्रीट के विशाल होटल नहीं मिलेंगे. आप चाहें तो खास टेंट या मिट्टी के बने घरों में रह सकते हैं.
पहाड़ों में घूमने जाने वाले ज्यादातर लोग शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी जैसी जगहों पर ही जाते हैं. लेकिन अगर आप नए साल के लिए कोई शांत पहाड़ी जगह खोज रहे हों तो मुक्तेश्वर बेस्ट प्लेस हो सकता है. यहां आपको भले ही मॉल रोड न मिले लेकिन सुकून से भरी जगहें कई मिलेंगी. चौली की जाली जैसी लोकप्रिय साइट से सूर्यास्त का सुंदर नज़ारा जिंदगी भर याद रह जाने वाला लम्हा होगा.
कड़ाके की सर्दी में दुनिया के सबसे सुंदर नजारों में से एक का अनुभव करना है तो लेह से बेहतर कुछ भी नहीं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आसानी से हवाई मार्ग से लेह पहुंच सकते हैं. लेह-लद्दाख जाने वाले ज्यादातर लोग कई जगहों पर घूमने का प्लान बना लेते हैं. लेकिन, अगर आप शांति से नया साल मनाना चाहते हैं तो सिर्फ लेह शहर में ही अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं. यहां कई बौद्ध मठ हैं. मार्केट एरिया है. कुछ नहीं तो बाइक लेकर निकल पड़िए पहाड़ों के बीच. ये छोटी सी यात्रा जीवन भर याद रखने लायक होगी.
कोल्हापुर का नाम आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा. लेकिन, जब बात घूमने-फिरने की आती है तो ज्यादातर लोग इसे अपनी लिस्ट में शामिल नहीं करते. अगर आपको पुराने आर्किटेक्चर और कल्चर को देखना पसंद है तो इसके लिए कोल्हापुर एक शानदार जगह हो सकती है. पन्हाला किला और रंकला झील यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. स्थानीय फूड मजा दोगुना कर देंगे. महाराष्ट्र की बाकी जगहों की अपेक्षा कोल्हापुर एक शांत जगह है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.