live

Today Breaking News: यूपी की कानून व्यवस्था होगी और चौकस, बलात्कार मामले में सख्त हुई कार्रवाई

देश और दुनिया से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें, यहां आपको गुरुवार (6 जून) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर लोकसभा चुनावों से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.

Published date india.com Updated: June 6, 2024 10:40 PM IST
Today Breaking News: यूपी की कानून व्यवस्था होगी और चौकस, बलात्कार मामले में सख्त हुई कार्रवाई

Top Breaking News: देश और दुनिया की हर खबर को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com के इस ब्लॉग में आपको मौसम के बदलाव से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने को मिलेंगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि जहां एक तरफ देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. वहीं बुधवार देर रात दिल्ली और यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई. वहीं मुंबई में भी मानसून की शुरुआत हो गई है. इसके अलावा देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नतीजे सामने आ गए हैं. BJP के नेतृत्व वाला एनडीए 293 लोकसभा सीटें जीतकर तीसरा कार्यकाल हासिल करने की ओर अग्रसर है. अब देखना ये होगा कि कौन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बीच राजनीतिक हलचल जारी है. india.com के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

Live Updates

  • Jun 6, 2024 10:40 PM IST
    यूपी की कानून व्यवस्था होगी और चौकस
    यूपी में नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत नई प्रक्रिया को सोशल मीडिया पर डाला गया है. इसमें बलात्कार पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट सात दिनों के अंदर जांच अधिकारी को भेजनी होगी. बलात्कार पीड़िता के बयान को किसी भी इलेक्ट्रानिक माध्यम से रिकार्ड किया जा सकेगा. बलात्कार पीड़िता का बयान एक पुरुष और एक महिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दर्ज होगा.
  • Jun 6, 2024 10:10 PM IST

    यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की

  • Jun 6, 2024 9:00 PM IST
    गाजियाबाद में आग
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के वसुंधरा इलाके में बृहस्पतिवार को एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद एक घर में आग लग गयी . दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी . दमकल विभाग ने बताया कि आग से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया, “पहली मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट से लगी आग घर की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई.” उन्होंने कहा, “मौके पर पहुंची हमारी टीम ने आग पर काबू पा लिया, इससे पहले कि इससे कोई बड़ा नुकसान हो.”
  • Jun 6, 2024 7:43 PM IST

    लखीसराय में पटना से जसीडीह जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में लगी आग.

  • Jun 6, 2024 6:19 PM IST
    मुख्य चुनाव आयुक्त महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘पिछले 20-22 सालों से EVM सही नतीजे दिखाती आ रही है… वह बहुत भरोसेमंद है, वह हर प्रकार से तटस्त हो चुकी है और अपना काम करती है. जम्मू-कश्मीर का चुनाव लंबित है, जब हम 12 मार्च को वहां गए थे तभी हमने संकेत दे दिया था कि हम सही समय पर यह करेंगे… हम जल्दी से जल्दी वहां लोगों को अपनी सरकार बनाने और अपने हिसाब से अपने जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देंगे.’
  • Jun 6, 2024 6:00 PM IST

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को भी भारत ने शपथग्रहण का न्योता भेजा

  • Jun 6, 2024 4:25 PM IST

    मुंबई में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और BMC की टीमों पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

  • Jun 6, 2024 3:09 PM IST

    मुंबई के पवई इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.

  • Jun 6, 2024 3:07 PM IST

    उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया, ‘सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकर्स की खोज के लिए संचालित रेस्क्यू अभियान संपन्न हो गया. इस अभियान में 13 ट्रैकर्स को गत दिवस सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था. हादसे में मरने वाले ट्रैकर्स की संख्या 9 हो गई है. सुरक्षित रेस्क्यू किये गए 8 ट्रैकर्स को देहरादून भेजा जा चुका है. 5 अन्य को आज देहरादून भेजा जा रहा है. घटनास्थल से बरामद सभी 9 शवों का जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाकर पोस्टमॉर्टम कर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा.’

  • Jun 6, 2024 2:49 PM IST
    NDA सरकार में अपनी पार्टी द्वारा 2-3 कैबिनेट पदों की मांग की खबरों पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ‘मैं ऐसी सभी बातों का खंडन करता हूं. कोई मांग नहीं है. कोई मांग हो ही नहीं सकती क्योंकि हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री को फिर से प्रधानमंत्री बनाना था. यह विशेषाधिकार प्रधानमंत्री के पास ही है कि वे अपने मंत्रिमंडल में किसको जगह देते हैं और किसको नहीं देते हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.