7th Pay Commision: नए साल पर मोदी सरकार कर्मचारियों को देगी बड़ा तोहफा, बढ़ेगी इतनी सैलरी

अगर सरकार जनवरी में यह कदम उठाती है तो इससे देश के लगभग 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

Published date india.com Updated: December 13, 2019 12:30 PM IST
7th Pay Commision: नए साल पर मोदी सरकार कर्मचारियों को देगी बड़ा तोहफा, बढ़ेगी इतनी सैलरी
(FILE PHOTO)

7th Pay Commision: केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देने वाली है. देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के आधार पर अपनी सेलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा कर सकती है. ऐसी उम्मीद है कि कर्मचारियों को जनवरी 2020 की सैलरी बढ़ कर मिलेगी क्योंकि सूत्रों की मानें तो जनवरी से सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 4% तक की बढोत्तरी हो सकती है.

जनवरी के सैलरी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी लेकर आ सकती है. अगर सूत्रों को हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सब कुछ सही रहा और चार परसेंट मंहगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है तो केंद्रीय कर्मियों का वेतन 720 से लेकर 10,000 रुपये तक बढ़ सकती है.

सरकार ने जुलाई 2019 से लेकर अक्टूबर 2019 तक के मंहगाई के आंकड़े जारी किए थे. इसके मुताबिक 2019 के AICPI (All India Consumer Price Index) में आंकड़ा 325 पर है इसका साफ तौर पर यह मतलब निकलता है कि महगाई दर तीन प्वाइंट से उपर है. इस मंहगाई दर के आधार पर कहा जा सकता है कि सरकार केंद्रीय कर्मियों की सेलरी में चार प्रतिशत तक का मंहगाई भत्ता बढ़ा सकती है.

आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले 7th pay Commision आने के बाद सरकार ने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था लेकिन कुछ कारणो से सैलरी में बढ़ोत्तरी में हो रही देरी की वजह से एक बार फिर से इसे लागू कर दिया गया है. बता दें कि इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 17% मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है. अगर सरकार जनवरी में यह कदम उठाती है तो इससे देश के लगभग 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.