By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- 88 New Covid19 Cases Are The Highest In A Single Day Number Rises To 694 In India
Coronavirus: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, 16 मौतें, 694 लोग संक्रमित
कोरोना वायरस से देश में अभी तक 16 लोगों की मौत, 694 लोग संक्रमित: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार तक देश में 16 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है. वहीं, इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि आज देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 90 नए मामले आए हैं. बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 606 थी. आज देश में 88 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक ही दिन में सबसे ज्यादा हैं.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भार में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 694 हो गई है. मंत्रालय ने रात आठ बजे ताजा बयान में बताया कि देश में अभी तक 16 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 633 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है, वहीं 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वहीं, एक व्यक्ति दूसरी जगह चला गया है.
88 new #COVID cases reported in the country today, the highest in a single day. The total number of cases rises to 694 as per the Ministry of Health & Family Welfare data. pic.twitter.com/eEjYs5LuRI
— ANI (@ANI) March 26, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मौतें
राज्य : मौतें
– महाराष्ट्र: 3
– गुजरात: 3
– कर्नाटक: 2
-मध्य प्रदेश:1
– तमिलनाडु:1
– बिहार: 1
– पंजाब: 1
– दिल्ली: 1
– पश्चिम बंगाल: 1
– जम्मू कश्मीर: 1 भी एक मौत हुई है हालांकि मंत्रालय की सूची में यह प्रदर्शित नहीं की गई है
– आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के मामले 633 हैं, जबकि 44 लोग या तो स्वस्थ हो गये या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक प्रवास कर गया
मंत्रालय ने कहा कि कुल 694 मामलों में 47 विदेशी शामिल हैं
– कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले अब तक महाराष्ट्र में 124 मामले दर्ज, जिनमें 3 विदेशी भी
– महाराष्ट्र के बाद दूसरा स्थान केरल का है
– केरल में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 118 हुई, जिसमें 8 विदेशी भी शामिल
– तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है, जिनमें 10 विदेशी शामिल हैं
– कर्नाटक में यह संख्या बढ़ कर 55 हो गई
– गुजरात में यह संख्या बढ़ कर 43 हो गई
– राजस्थान में पॉजीटिव मामलों की संख्या 41 में 2 विदेशी
– उत्तर प्रदेश में 41 में से एक विदेशी है
– दिल्ली में 36 में से एक विदेशी है
– पंजाब में अब तक 33 मामले
– हरियाणा में अब 30 मामले, जिनमें 14 विदेशी भी हैं
– तमिलनाडु में अब तक 26 (छह विदेशी सहित)
– मध्य प्रदेश में 20 मामले
– लद्दाख और जम्मू कश्मीर में 13-13
– आंध्र प्रदेश में 11 मामले
– पश्चिम बंगाल में 10 मामले
– चंडीगढ़ में 7 मामले,
– बिहार, छत्तीसगढ़ में 6-6 मामले
-उत्तराखंड में अब तक 5 मामले
– उत्तराखंड में पांच लोगों में एक विदेशी भी
– हिमाचल प्रदेश में तीन मामले
– ओडिशा में अब तक दो मामले
– गोवा में तीन मामले
-पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामले
यूपी में 5 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 43 हुई
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए
– यूपी में कोरोना वायरस से बीमार हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 43 हो गई
– राज्य में 43 में से से 14 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं
– नोएडा में 14, आगरा में 9, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 3, पीलीभीत में 2, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक- एक मरीज है
– 14 लोग स्वस्थ होने वालों में आगरा के 7, नोएडा के 4, गाजियाबाद के 2 और लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है
– यूपी में अब तक कोरोना की आठ टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं
– यूपी करीब 50 हजार लोग जहां- जहां रेफर किए गए थे, वे सामान्य हो चुके हैं
– यूपी में लगभग 30 हजार लोग निगरानी में हैं
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें