By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- A Boy Was Killed In Puducherry
लड़के का सिर काटकर पुलिस स्टेशन के अंदर फेंका
घटना का वीडियो पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
पुडुचेरी: तमिलनाडु में बुधवार रात बेहद बर्बर तरीके से एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद लड़के का सिर काटकर बदमाश पुलिस थाने में फेंक कर चले गए. इसका वीडियो पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है.
ऐसा माना जा रहा है कि लड़के को चेन-स्नैचिंग और बाइक की चोरी में शामिल एक गिरोह ने मारा है. ऐसा संदेह है कि युवक को गिरोह के लोगों ने इसलिए मारा, क्योंकि उसने गिरोह के सदस्यों के बारे में पुलिस को बता दिया था.
पुलिस के मुताबिक लड़के की हत्या पुडुचेरी में एक झील के पास की गई है. उसकी बॉडी उसी झील के पास मिली है. यह झील पुलिस थाने के करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि लड़के की हत्यापुडुचेरी में हुई है, इसलिए पुडुचेरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन बताते हैं कि मामले की जांच अभी जारी है. इस मामले के मुख्य आरोपी का नाम विनोद नाम का शख्य बताया जा रहा है. बताया जा रहा है गिरोह को इसका शक हो गया था कि लड़के ने पुलिस को उनके अपराधों के बारे में सारी जानकारी दे दी है इसलिए लड़के की हत्या कर दी गई.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे साफ देखाई दे रहा है कि पहले तीन लोग पैदल गुजरते हैं. कुछ देर बाद ही दो लोग बाईक पर आते हैं और पुलिस थाने के सामने रुकते हैं. उनमें से एक जो बाइक में पीछे बैठा है उतरता है और लड़के का सिर पुलिस थाने के अंदर फेंकता है.
Also Read:
-
Shakti Kapoor Death Rumours: ज़िंदा हूं! मौत की झूठी खबर पर भड़के Shakti Kapoor, बोले-पुलिस में करूंगा शिकायत
-
जब बेटे ने देखी अपने ही मां-बाप की शादी, फिर 2 बार पहुंचा अदालत-Thalapathy Vijay की दिल छू लेने वाली दास्तां
-
पूरे भारत में सिर्फ यहां की पुलिस खाकी की बजाय पहनती है सफेद वर्दी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें