दिल्ली के अतिसुरक्षित विजयचौक में पेड़ से लटका मिला शव

शव की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसका नाम रामदयाल वर्मा लिखा है।

Written by: Aditya Dwivedi
Updated: May 12, 2016, 11:23 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली के अतिसुरक्षा वाले इलाके वजयचौक में आज सुबह एक लाश पेड़ से लटकती पाई गई। माना जा रहा है कि ये आत्महत्या है। पुलिस को मौके से एक 11 पेज का सुसाइड लेटर भी बरामद हुआ है। अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक की उम्र 39 वर्ष बताई जा रही है। जिस पेड़ से लटककर आत्महत्या की गई वो सांसदों की गाड़ी पार्किंग का इलाका है।

नई दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल के अनुसार आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसका नाम रामदयाल वर्मा लिखा है। सुसाइड लेटर में मध्यप्रदेश के शिवपुरी का पता लिखा हुआ है। शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर रामदयाल के परिवार तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को पेड़ से लटकते शव की सूचना सुबह सात बजे मिली। शव को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। यह भी पढेंः कृषि मंत्रालय किसानों की आत्महत्या से बेखबर

विजय चौक में पहले भी हुए हैं आत्महत्या के प्रयास

विजय चौक दिल्ली का अतिसुरक्षा वाला इलाका है। यह संसद भवन के पास स्थित है। यहाँ पर पत्रकारों का जमावड़ा रहता है। अपनी आवाज उठाने के लिए पहले भी लोग इस इलाके में आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। मार्च में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। राजस्थान के एक व्यक्ति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.